Tech Mahindra Q4 results: टेक महिंद्रा ने FY26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) में ₹1,353.8 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के ₹1,166.7 करोड़ के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है। तिमाही आधार पर मुनाफा 20.6 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर ₹15,076 करोड़ रहा। तिमाही आधार पर इसमें 4.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
टेक महिंद्रा का प्रदर्शन मुनाफे के मामले में ब्लूमबर्ग के अनुमान से कम रहा, लेकिन रेवेन्यू के मामले में अनुमान से बेहतर रहा। ब्लूमबर्ग ने ₹14,776 करोड़ के राजस्व और ₹1,509.4 करोड़ के शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया था।
टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, “हम AI आधारित कंपनी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां सेवाओं में एआई को शामिल कर ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की क्षमता बढ़ा रहे हैं। हाल के वर्षों में हमें सबसे ज्यादा डील्स मिली हैं, जिनमें लगातार दो तिमाहियों में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के सौदे शामिल हैं। हम अनुशासन के साथ विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं और FY27 के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
तिमाही के दौरान नए डील्स की वैल्यू 1.07 अरब डॉलर रही, जो तिमाही आधार पर 2.1 प्रतिशत कम लेकिन सालाना आधार पर 34.5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने FY26 में पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा 3,794 मिलियन डॉलर के डील्स हासिल किए, जो टेक महिंद्रा की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता और समाधान आधारित रणनीति पर ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
Also Read | Vedanta Demerger: 5 कंपनियों में बन जाएंगे शेयरधारक! कैसे तय होगी शेयर की कीमत, जानें सबकुछ
तिमाही के दौरान EBIT मार्जिन 13.8 प्रतिशत रहा, जो तिमाही आधार पर 70 बेसिस पॉइंट और सालाना आधार पर 330 बेसिस पॉइंट बढ़ा।लगातार
कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी रोहित आनंद ने कहा कि FY26 ट्रांसफॉर्मेशन के स्टेबलाइजेशन फेज का अंत रहा, जिसमें चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद लगातार 10वीं तिमाही में मार्जिन बढ़ा है। कंपनी ने शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए डिविडेंड में 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है, जिससे साल के लिए कुल डिविडेंड ₹51 प्रति शेयर हो गया, जो अब तक का सबसे अधिक है।
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का राजस्व 7.2 प्रतिशत बढ़कर ₹56,815 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा 13.2 प्रतिशत बढ़कर ₹4,811 करोड़ हो गया। FY26 के अंत में कंपनी का कुल कर्मचारियों की संख्या 1,47,623 रही, जो 1,108 कम है।