facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी निवेशकों के जल्द लौटने की उम्मीद नहीं, बाजार में गिरावट के पीछे उनका अहम योगदान

Advertisement

बाजार में गिरावट के पीछे विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली अहम रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2025 में अभी तक 1.05 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

Last Updated- February 24, 2025 | 10:31 PM IST
Stock Market Strategy

भारत में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए पिछले पांच महीने चुनौतीपूर्ण रहे हैं। अक्टूबर 2024 से बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ था और अभी तक बेंचमार्क निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 14 फीसदी और सेंसेक्स 13.2 फीसदी टूट चुका है। निफ्टी मिडकैप में इस दौरान 17.8 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 21.3 फीसदी की गिरावट आई है।

विश्लेषकों के अनुसार ​इस गिरावट के पीछे विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली अहम रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2025 में अभी तक 1.05 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है। विदेशी निवेशक ऐसे समय में भारत में बिकवाली कर रहे हैं जब चीन की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए वहां की सरकार ने प्रोत्साहन उपायों की घोषणा की है। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार एमएससीआई इंडिया सूचकांक में पिछले साल जनवरी से सितंबर तक खूब तेजी देखी गई। पिछले साल जून से सितंबर के बीच इसने कुछ समय के लिए एमएससीआई चीन सूचकांक से बेहतर प्रदर्शन किया। मगर उसके बाद से चीन के एमएससीआई सूचकांक ने एमएससीआई भारत सूचकांक को पीछे छोड़ दिया है।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में निदेशक (इ​क्विटी स्ट्रैटजी) क्रांति बतीनी ने कहा, ‘मध्यम से अल्पावधि के लिहाज से चीन के बाजार का मूल्यांकन (5 साल के औसत 15.3 गुना के मुकाबले 16.2 गुना पर कारोबार कर रहा है) कम बना हुआ है। ऐसे में कुछ हेज फंड और उच्च जो​खिम वाला निवेश चीन जा रहा है। इसकी तुलना में निफ्टी अपने 5 साल के औसत 23.9 गुना और 10 साल के औसत 23.9 गुना के मुकाबले 21.3 गुना पर कारोबार कर रहा है।’

कोटक सिक्योरिटीज के आंकड़ों के अनुसार थाईलैंड को छोड़कर सभी प्रमुख उभरते बाजारों में फरवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश निकला है।

विदेशी निवेशकों ने फरवरी में भारत में 218.9 करोड़ डॉलर, ब्राजील में 2.1 करोड़ डॉलर, इंडोने​शिया में 38.1 करोड़ डॉलर , मले​शिया में 5.9 करोड़ डॉलर, फिलिपींस में 50 लाख डॉलर, द​क्षिण कोरिया में 27.6 करोड़ डॉलर, ताइवान में 111.4 करोड़ डॉलर और वियतनाम में 23.5 करोड़ डॉलर की बिकवाली की है। थाईलैंड में 1.7 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश हुआ है।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों के मद्देनजर डॉलर के मजबूत होने से उभरते बाजारों में बिकवाली बढ़ी है।

जियोजित फाइनैं​शियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली की मुख्य वजह भारत के बाजार का मूल्यांकन ऊंचा रहना है। दिसंबर तिमाही के नतीजों से संकेत मिलता है कि उद्योग जगत की कमाई में 7 फीसदी बढ़ी है जो ऊंचे मूल्यांकन को वाजिब नहीं ठहराता है। डॉलर की मजबूती भी चुनौती बढ़ा रही है।’

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement