facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश का समय, स्मॉलकैप स्टॉक 40% तक गिरे

Advertisement

फंड हाउस का कहना है कि बाजार में इस तरह के बदलाव से रिटेल निवेशकों को अक्सर टिकाऊ मूल्यांकन पर अच्छी संभावना वाले शेयर खरीदने का मौका मिलता है

Last Updated- March 02, 2026 | 10:54 PM IST
Smallcap Stocks

अबैकस म्युचुअल फंड के एक नए अध्ययन में कहा गया है कि लगभग 50 प्रतिशत स्मॉलकैप शेयर इस समय अपने सर्वा​धिक ऊंचे स्तर से लगभग 40 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। फंड हाउस का कहना है कि बाजार में इस तरह के बदलाव से रिटेल निवेशकों को अक्सर टिकाऊ मूल्यांकन पर अच्छी संभावना वाले शेयर खरीदने का मौका मिलता है।

मूल्यांकन हुए सहज

मूल्यांकन में व्यापक सुधार हुआ है और अब यह बहुत अ​धिक नहीं है। मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के मुख्य कार्या​धिकारी गौरव भंडारी का कहना है, ‘2023 और 2024 की शुरुआत में दिखने वाली बुलबुले जैसी ज्यादातर ​हलचल अब ठहर गई है।’

सूचकांक स्तर पर बात करें तो मूल्यांकन पांच वर्षीय औसत के मुकाबले अभी भी थोड़े से महंगे दिख रहे हैं, लेकिन व्य​क्तिगत शेयरों के स्तर पर तस्वीर अलग है। संवित्ति कैपिटल के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) के निदेशक एवं प्रमुख अ​धिकारी प्रभाकर कुडवा कहते हैं, ‘कई अच्छी क्वालिटी वाले स्मॉलकैप अब आगामी पीई के आधार पर सब-20 मूल्यांकन मल्टीपल्स पर उपलब्ध हैं।’

सकारात्मक कारक

वित्त वर्ष 2025 के गिरावट वाले चक्र के बाद कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर कहते हैं, ‘घरेलू टैक्स सुधार, ज्यादा सरकारी और निजी खर्च, और वै​श्विक व्यापार की अनिश्चितताओं में कमी इस रुझान को मजबूत करने में मदद कर सकती है।’

कुडवा कहते हैं, ‘अगर टैरिफ और भूराजनीतिक अशांति थम जाती है और वै​श्विक जो​खिम लेने की क्षमता वापस आती है, तो स्मॉलकैप को बहुत ज्यादा फायदा हो सकता है।’ निर्माण, रक्षा और पूंजीगत वस्तु जैसे क्षेत्रों ने पिछली बार तेजी को रफ्तार देने में मदद की।

मुख्य बाधाएं

साथ ही साथ, कई घटनाक्रम सकारात्मक बदलाव को रोक सकते हैं। भंडारी कहते हैं, ‘देरी से दरों में कटौती और तरलता में कमी मुख्य जो​खिम हैं।’कई स्मॉलकैप कंपनियां निर्यातक हैं, इसलिए वै​श्विक मंदी का उन पर असर पड़ेगा। वै​श्विक कारक मौजूदा रिस्क-ऑफ माहौल को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे विदेशी निवेश और जोखिम की क्षमता में कमी आएगी। ऐसे माहौल से घरेलू कमाई में बढ़ोतरी धीमी हो जाएगी। कुडवा कहते हैं, ‘इससे स्मॉलकैप को री-रेटिंग के लिए जरूरी फंडामेंटल समर्थन खत्म हो जाएगा।’

सतर्कता से करें निवेश

हालात बिना सोचे-समझे खरीदने के लिए सही नहीं हैं। भंडारी कहते हैं, ‘निवेशकों को अच्छी बैलेंस शीट और कमाई की संभावना पर ध्यान देना चाहिए।’ नायर का कहना है कि डोमेस्टिक-फोकस्ड प्राइवेट बैंक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, पूंजीगत वस्तु और ऑटो में कुछ खास मौके मौजूद हैं।

इन जो​खिम से रहें सावधान

स्मॉलकैप सेगमेंट उतार-चढ़ाव वाला है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसेफ थॉमस कहते हैं, ‘पिछले 10-15 साल में इस सेगमेंट में लगभग हर दो साल में एक बार 20-30 फीसदी का करेक्शन देखा गया है। सिर्फ उन कीमतों पर निवेश करें जो आंतरिक वैल्यू के नजरिए से सही हों।’ कई स्मॉलकैप में कम तरलता के कारण मामूली बिक्री भी तेज गिरावट ला सकती है।

सही से अध्ययन करें

सिर्फ उन्हीं शेयरों को खरीदें जिनमें काफी तरलता हो ताकि बेचने में दिक्कत न आए। प्रमोटर होल्डिंग भी मायने रखती है। थॉमस कहते हैं, ‘अच्छी-खासी हिस्सेदारी से दिलचस्पी और लंबी अवधि की प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है।’ नियामकीय अनुपालन भी कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

बरतें ये सावधानियां

इस उतार-चढ़ाव वाले सेगमेंट में सीमित निवेश की करें। थॉमस कहते हैं, ‘बहुत ज्यादा कंजर्वेटिव निवेशकों को छोड़कर दूसरे लोग अपने पोर्टफोलियो का 10–20 फीसदी हिस्सा स्मॉलकैप में लगाने के बारे में सोच सकते हैं।’


(ले​खिका मुंबई ​स्थित स्वतंत्र पत्रकार हैं)

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement