facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Editorial: आसान होंगे मुक्त व्यापार समझौते! नए दिशानिर्देश लाने की तैयारी में वाणिज्य विभाग

Advertisement

एफटीए की प्रक्रिया की समीक्षा स्वागतयोग्य है और उम्मीद की जानी चाहिए कि इन चर्चाओं के बाद तैयार किए जाने वाले एसओपी भारत को और अधिक संरक्षणवादी नहीं बनाएंगे।

Last Updated- October 23, 2024 | 9:11 PM IST
FTA

बीते कुछ वर्षों में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की समझदारी को लेकर कई तरह की शंका प्रकट की गई हैं। अब खबर है कि वाणिज्य विभाग एफटीए पर वार्ताओं को लेकर ‘नए दिशानिर्देर्शों’ पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगेगा। ऐसी बातचीत के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाओं (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी) को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ एक बैठक के बाद यह यह बात सामने आई है।

माना जा सकता है कि यह इस नजरिये को दिखाता है कि पिछले कई हस्ताक्षरित एफटीए में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है क्योंकि साझेदार देशों से होने वाले निर्यात में कई बार भारत के निर्यात से अधिक तेजी से वृद्धि हुई है। एफटीए की प्रक्रिया की समीक्षा स्वागतयोग्य है और उम्मीद की जानी चाहिए कि इन चर्चाओं के बाद तैयार किए जाने वाले एसओपी भारत को और अधिक संरक्षणवादी नहीं बनाएंगे।

बीते कुछ वर्षों के दौरान भारत ने कुछ रणनीतिक महत्त्व के साझेदारों मसलन यूनाइटेड किंगडम (यूके) और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ चर्चा को आगे बढ़ाया है जबकि संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक व्यापक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ अर्ली हार्वेस्ट डील हुई है। ऐसी डील एफटीए के पहले की जाती हैं जिनके तहत दो देशों के बीच शुल्क उदार बनाने के लिए उत्पादों की पहचान की जाती है।

हालांकि इस अग्रगामी कदम के बीच कुछ हिचकिचाहटों को छिपाया गया। उदाहरण के लिए, यह माना गया था कि कुछ वर्ष पहले हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया समझौता, आरंभिक से एक व्यापक समझौते में बदल जाएगा लेकिन दोनों साझेदारों के बीच इसे आगे ले जाने के लिए कोई खास उत्साह नहीं नजर आता।

यूके और ईयू के साथ भी उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हुई है। अगर नए एसओपी इस दिक्कत को दूर कर सके तो उन्हें स्वागतयोग्य सुधार माना जा सकता है। कुछ मामलों में धीमी प्रगति की एक वजह पिछली चर्चाओं की संस्थागत स्मृति की कमी भी है। ईयू के साथ ऐसा खासतौर पर हो सकता है क्योंकि उसके साथ हमारी प्रक्रिया एक दशक से रुक-रुक कर चल रही है। यह एक खास बाधा है जिससे एसओपी निजात पाने की कोशिश करेगा। यह एक आशावादी संकेत है।

यह राजनीतिक निर्णय लेने वालों के लिए भी एक अवसर है कि वे अधिकारियों को देश के बढ़ते कारोबारी संपर्कों के महत्त्व के बारे में बताएं। एसओपी में यह क्षमता है कि वह अधिकारियों को कुछ राहत प्रदान करे और बातचीत के दौरान कुछ रियायतों का अवसर दे। बहरहाल इसके साथ इस बात के व्यापक प्रयास किए जाने चाहिए कि भारतीय निर्यातकों को भी एफटीए से उतना ही लाभ हो जितना कि भारतीय उपभोक्ताओं को।

उद्योग जगत को यह दिखाने की आवश्यकता है कि एफटीए की बदौलत खुले नए बाजारों का लाभ किस प्रकार उठाया जाए। गैर टैरिफ अवरोध उन व्यापारिक संबंधों में अभी भी मौजूद हो सकते हैं जहां टैरिफ कम कर दिए गए हैं। इस चिंता को हल करने के लिए ऐसी गैर टैरिफ बाधाओं का एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया जाना चाहिए। इसे द्विपक्षीय ढंग से किया जा सकता है।

नए दौर के एफटीए में पर्यावरण और श्रम नियमन संबंधी प्रावधान भी शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय के वार्ताकार स्वाभाविक तौर पर इन क्षेत्रों में प्रवेश कर सकते हैं जो अन्य मंत्रालयों के क्षेत्राधिकार में आते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल को भी सुविधा और अधिकार प्रदान करने चाहिए ताकि इन मसलों पर भी समझौतों पर पहुंचा जा सके। आखिर में, अगर संस्थागृत स्मृति ही मानक है तो सरकार को बाहरी विशेषज्ञों पर भी विचार करना चाहिए।

वाणिज्य मंत्रालय के पास खुद के थिंक टैंक हैं जिनका उपयोग मौजूदा वार्ताओं की मदद के लिए विशेष सेल बनाने में किया जा सकता है। भले ही विभिन्न विभागों के अधिकारी आगे बढ़ गए हों। कुल मिलाकर मंशा होनी चाहिए वैश्विक व्यापार में उभरते अवसरों का लाभ लेना। आंशिक तौर पर ऐसा बदलते वैश्विक आर्थिक और राजनैतिक माहौल के कारण भी होना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement