facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत एक चमकता सितारा बन गया

Advertisement

साल 2023 में जिस तेजी से जीएसटी और कर संग्रह बढ़ा है वह अच्छी अर्थव्यवस्था का सूचक है।

Last Updated- December 25, 2023 | 2:48 PM IST
Representative Image

कोविड के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है। साल 2023 में जिस तेजी से जीएसटी और कर संग्रह बढ़ा है वह अच्छी अर्थव्यवस्था का सूचक है।

दीपावली की रोशनी ने निर्यात व घरेलू बाजार में रौनक ला दी। सभी पर्यटक स्थल पूरे साल पैक रहे। होटल, रियल एस्टेट, सोना चांदी, वाहन, कपड़ा, सॉफ्टवेयर, धातु आदि सभी क्षेत्रों में अच्छा व्यापार रहा। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत साल 2023 में अपनी मजबूत वृद्धि दर बनाए रखने में सफल रहा है।

साल 2023 में देश की अर्थव्यवस्था एक नए मुकाम की ओर बढ़ी, भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाने की यात्रा शुरू हो गई है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जीडीपी और महंगाई के मोर्चे पर साल 2023 में भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

साल 2023 में भारत ने जी20 का सफल आयोजन कर दुनिया को नई राह दिखाई। केंद्र में मजबूत सरकार होने से आर्थिक सुधार तेजी से लागू करने चाहिए। श्रम कानून भी लचीले होने चाहिए।

धनाढ्य वर्ग देश में ही सभी आयोजन करे व बहुत जरूरी होने पर विदेश जाए क्योंकि विदेश में खर्च करने से काफी पैसा सिस्टम से बाहर चला जाता है। भारतीय शेयर बाजार ने साल 2023 में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए।

एक्सप्रेसवे और हाईवे निर्माण देश की दशा एवं दिशा बदल रहा है। एक बार फिर विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो भविष्य के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मजबूती के संकेत दे रहे हैं।

कुल मिलाकर भारत एक चमकता सितारा बन चुका है और इसके प्रदर्शन को आने वाले साल में बने रखने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement