facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: अदिति अशोक आखिरी दौर में फिसली, महिला गोल्फ में सिल्वर से होना पड़ा संतुष्ट

Advertisement

थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने 68 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Last Updated- October 01, 2023 | 2:00 PM IST
Asian Games 2023: Aditi Ashok wins silver medal in golf

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक Asian Games की महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को यहां अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया।

महिला गोल्फ में यह भारत का पहला पदक है। अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी। उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गयी।

इस पच्चीस साल की खिलाड़ी का कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा। थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने 68 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ह्युनजो यू ने अपना सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ 65 का कार्ड खेलकर कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: अमलान बोरगोहेन पुरुष 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में

इस स्पर्धा में भाग ले रही भारत की दो अन्य महिलाएं प्राणवी उर्स (13वां स्थान) और अवनी प्रशांत (संयुक्त 18वां स्थान) ने भी आखिरी दिन निराश किया। प्राणवी ने 75 जबकि अवनी ने 76 का कार्ड खेला जिससे भारत टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर खिसककर पदक से चूक गयी।

पुरुष वर्ग में अनिर्बान लाहिड़ी (65-67-74-68) संयुक्त 12वें, खलिन जोशी (70-69-69-73) संयुक्त 27वें, एसएसपी चौरसिया (67-72-68-75) संयुक्त 28वें और शुभंकर शर्मा (68-69-76-73) 32वें स्थान पर रहे। भारतीय पुरुष टीम सातवें स्थान पर रही। टीम स्पर्धा में कोरिया ने स्वर्ण, थाईलैंड ने रजत और हांगकांग ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण हांगकांग के ताइची खो (62-60-70-69) ने 27-अंडर के स्कोर के साथ अपने नाम किया।

कोरिया के सुंगजे इम (66-65-66-65) ने 26-अंडर के साथ रजत पदक जबकि ताइपै के चिएन-याओ हंग (65-63-67-69) ने 24-अंडर के साथ कांस्य पदक जीता। अदिति स्वर्ण पदक से चूक गयी लेकिन दो बार की इस ओलंपिक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वह तोक्यो ओलंपिक में भी मामूली अंतर से पिछड़ कर चौथे स्थान पर रही थी। यह गोल्फ में भारत का चौथा व्यक्तिगत पदक था।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023, Squash: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, पुरुष स्क्वाश टीम ने जीता गोल्ड मेडल

लक्ष्मण सिंह और शिव कपूर ने 1982 और 2002 सत्र में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राजीव मेहता ने नयी दिल्ली (1982) में रजत पदक जीता था। लक्ष्मण, राजीव, ऋषि नारायण और अमित लूथरा की भारतीय टीम ने 1982 में टीम स्वर्ण पदक जीता था।

भारत ने दोहा और ग्वांगझू में 2006 और 2010 सत्र में टीम स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया था।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement