facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Para Games 2023: भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 111 पदक जीतकर इतिहास रचा

Advertisement

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे।

Last Updated- October 28, 2023 | 2:34 PM IST
Asian Para Games 2023: Indian Para players created history by winning record 111 medals

Asian Para Games 2023: भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को इतिहास रचकर हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। चीन ने 521 पदक (214 गोल्ड, 167 सिल्वर और 140 ब्रॉन्ज) जीते जबकि ईरान ने 131 (44 गोल्ड, 46 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज) अपने नाम किये। जापान तीसरे और कोरिया चौथे स्थान पर रहा।

पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे जिसमें भारत 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा था। इसके बाद 2014 में भारत 15वें और 2018 में नौवे स्थान पर रहा। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 100 से अधिक (101) पदक जीते थे।

पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया

भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, ‘‘हमने इतिहास रच दिया। हमारे पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। अब पेरिस पैरालम्पिक में तोक्यो से अधिक पदक जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस प्रदर्शन से हैरान नहीं है। हमें 110 से 115 के बीच पदक मिलने की उम्मीद थी और 111 शुभ आंकड़ा है।’’

भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 55 पदक एथलेटिक्स में जीते

भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 55 पदक एथलेटिक्स में पाये जबकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार गोल्ड समेत 21 पदक जीते। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने छह पदक जीते। आखिरी दिन शनिवार को भारत ने चार गोल्ड समेत 12 पदक जीते। इनमें से सात पदक शतरंज में, चार एथलेटिक्स में और एक नौकायन में मिला।

पुरूषों की भालाफेंक एफ55 स्पर्धा में नीरज यादव ने 33 . 69 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता। टेक चंद को ब्रॉन्ज मेडल मिला। पुरूषों की 400 मीटर टी47 दौड़ में दिलीप महादु गावियोत को गोल्ड मेडल मिला। वहीं महिलाओं की 1500 मीटर टी20 दौड़ में पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

दिलीप ने पेरिस पैरालम्पिक का कोटा पाया

नाशिक के 20 वर्ष के दिलीप ने चार साल की उम्र में दाहिना हाथ गंवा दिया था। उनके कोवच वाजीनाथ काले ने अंतर विद्यालयीन स्पर्धाओं में उनकी प्रतिभा को पहचाना। उन्होंने इस साल विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल करके पेरिस पैरालम्पिक का कोटा पाया।

शतरंज में पुरूषों के व्यक्तिगत रैपिड वी1बी1 वर्ग में सतीश दर्पण ने गोल्ड, प्रधान कुमार सौंदर्या ने सिल्वर और अश्विनभाई मकवाना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीनों ने टीम वर्ग का गोल्ड भी भारत की झोली में डाला। किशन गंगोली ने पुरूषों की व्यक्तिगत रैपिड वी1 बी2 बी3 स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता । गंगोली, सोमेंद्र ओर आर्यन जोशी ने टीम वर्ग में ब्रॉन्ज हासिल किया। महिला रैपिड वर्ग में वृत्ति जैन, हिमांशी राठी और संस्कृति मोरे को ब्रॉन्ज मेडल मिला। नौकायन में पीआर3 मिश्रित डबल स्कल में अनिता और के नारायणा ने सिल्वर मेडल जीता।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement