facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: मां के नक्शेकदम पर चल रही हरमिलन छूना चाहती है नई बुलंदियां

Advertisement

उनकी मां माधुरी ने 2002 में दक्षिण कोरिया के बुसान में हुए खेलों में 800 मीटर में रजत जीता था

Last Updated- October 02, 2023 | 12:58 PM IST
Harmilan in Asian Games 2023

Asian Games 2023: मां और बेटी दोनों का एशियाई खेलों में पदक जीतना दुर्लभ है लेकिन भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी 1500 मीटर की धाविका हरमिलन बैंस ने यह कर दिखाया है और अब वह इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है ।

25 वर्ष की हरमिलन ने Asian Games 2023 में  महिलाओं की 1500 मीटर रेस में रजत पदक जीता। उनकी मां माधुरी ने 2002 में दक्षिण कोरिया के बुसान में हुए खेलों में 800 मीटर में रजत जीता था। अब हरमिलन की नजरें 800 मीटर पर है ।

Also Read: Asian Games 2023: भारतीय महिला और पुरूष टीमों ने रोलर स्केटिंग में जीता कांस्य पदक, घुड़सवारी में चूके

यह पूछने पर कि वह 1500 मीटर का रजत जीतने के बाद अपनी मां से क्या कहेंगी, हरमिलन ने कहा ,‘‘ मैं कहूंगी कि मां अभी 800 मीटर बाकी है ।’’

उसने कहा ,‘‘ मैं 800 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगी । मुझे 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने का यकीन था लेकिन रजत से संतोष करना पड़ा । ’’ हरमिलन के पिता अमनदीप बैंस भी दक्षिण एशियाई खेलों में 1500 मीटर में पदक जीत चुके हैं ।

हरमिलन ने 2016 में वियतनाम में एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था । उसे 2017 में घुटने में चोट लगी जिससे उबरने में एक साल लगा । इसके बाद 2019 में उसने पटियाला में फेडरेशन कप में 1500 मीटर में कांस्य जीता ।

Also Read: Asian Games 2023: डेकाथलन में 5वें स्थान पर तेजस्विन , वित्या ने पी टी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की

दो साल पहले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उसने 1500 मीटर में नया रिकॉर्ड बनाया । घुटने क आपरेशन के कारण वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकी थी ।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement