facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा

Advertisement

भारत के पैदल चाल खिलाड़ियों मंजू रानी और राम बाबू ने बुधवार को 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने 2018 खेलों में 70 पदक के आंकड़े की बराबरी की।

Last Updated- October 04, 2023 | 11:37 AM IST
Asian Games

भारतीय दल ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों (Asian Games) में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा।

भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था जिसमें देश ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक सहित कुल 70 पदक जीते थे।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023 : लवलीना को पेरिस ओलंपिक का कोटा, मुक्केबाज प्रीति ने जीता ब्रॉन्ज

भारत के पैदल चाल खिलाड़ियों मंजू रानी और राम बाबू ने बुधवार को 35 किमी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने 2018 खेलों में 70 पदक के आंकड़े की बराबरी की। ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम ने इसके बाद स्वर्ण पदक के रूप में मौजूदा खेलों में भारत का 71वां पदक जीता।

भारत के मिशन प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत ने एशियाई खेलों में पदक तालिका में 70 का आंकड़ा पार करके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपनी छाप छोड़ी है और अभी और पदक आने बाकी हैं।’’

यह भी पढ़ें : Ind vs Nep : भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने एशियाई खेलों में अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है और उसका लक्ष्य इस महाद्वीपीय प्रतियोगिात में 100 पदक के आंकड़े को पार करना है। हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भारत ने ‘अब की बार, सौ पार’ नारा दिया है। भारत ने अभी 16 स्वर्ण, 26 रजत और 29 कांस्य पदक जीते हैं जबकि चार दिन की प्रतियोगिताएं बाकी हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement