facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: मिक्स डबल squash में भारत का दबदबा, मनगांवकर अंतिम 32 में जीते

Advertisement

पूल ए में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने जेइजिन यू और हवायिओंग युम की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 22 मिनट में 2-0 (11-2, 11-5) से हराया।

Last Updated- October 01, 2023 | 5:30 PM IST
Asian Games 2023

Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष टीम के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान का हराकर स्वर्ण पदक जीतने के बाद मिश्रित टीमों ने भी यहां एशियाई खेलों के अपने पूल चरण के मुकाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की जबकि पुरूष एकल में महेश मनगांवकर भी अंतिम 32 का मुकाबला जीत गए ।

पूल ए में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने जेइजिन यू और हवायिओंग युम की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 22 मिनट में 2-0 (11-2, 11-5) से हराया।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: अमलान बोरगोहेन पुरुष 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में

दीपिका और संधू ने बाद में पाकिस्तान के मेहविश अली और नूर जमां को 11 . 4, 11 . 1 से मात दी । अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी ने भी 15 मिनट चले पूल डी के मैच में डेविड विलियम पेलिनो और वोने एलिसा डालिडा की फिलिपीन्स की जोड़ी को 2-0 (11-7, 11-5) से शिकस्त दी।

अगले मैच में उन्होंने पाकिस्तान की सादिया गुल और फरहान जमां को 11 . 3, 11 . 2 से हराया । भारत का सामना अब पूल डी में दो अक्टूबर को थाईलैंड से और पूल ए में तीन अक्टूबर को जापान से होगा ।

पुरूष एकल में मनगांवकर ने फिलीपींस के जोनाथन रेयेस को 11 . 8, 11 . 4, 11 . 2 से हराया ।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 5:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement