facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत को मिला गोल्ड

Advertisement

भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता।

Last Updated- September 27, 2023 | 12:14 PM IST
Asian Games 2023
@Media_SAI

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों (Asian Games 2023) की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

मनु ने क्वालीफिकेशन की अंतिम रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023 : मुक्केबाज सचिन पुरूषों के 57 किलो प्री क्वार्टर फाइनल में

भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।

माणिनी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। सिफ्ट ने दो सीरीज में 100 अंक बनाए और उन्होंने नीलिंग तथा प्रोन पोजीशन के बाद 397 अंक जुटाए। सिफ्ट और आशी ने स्टैंडिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष आठ मे रहकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, 41 साल बाद घुड़सवारी में कमाल

माणिनी ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मैं अपने साथियों के लिए और टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर खुश हूं। मैं इस समय केवल सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम मेरे पास दिखाने के लिए एक पदक है। मैं खाली हाथ नहीं लौट रही हूं इसलिए मैं खुश हूं। मैं अपने देश, अपने साथियों, अपने स्टाफ और हमारे साथ काम करने वाले सभी लोगों को लेकर खुश हूं।’’ महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने क्वालीफिकेशन में कुल 590 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। ईशा 586 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची। रिदम (583) ने भी सातवां स्थान हासिल किया लेकिन वह फाइनल में नहीं दिखेंगी क्योंकि एक देश के दो निशानेबाजों को ही फाइनल में खेलने की अनुमति है।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement