facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, 41 साल बाद घुड़सवारी में कमाल

Advertisement

इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स 2023 में मेडल की कुल संख्या 12 हो गई है।

Last Updated- September 26, 2023 | 3:31 PM IST
Asian Games 2023

भारत ने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरा गोल्ड जीत लिया है। यह गोल्ड घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में अनुष अग्रवाल, हृदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह ने जीता। इस दौरान टीम ने 209.205 अंक जीते। दिलचस्प बात ये है कि घुड़सवारी में भारत ने 41 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स 2023 में मेडल की कुल संख्या 12 हो गई है। भारतीय दल ने अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीते हैं। मेडल टेबल में भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग के बाद छठे पायदान पर है। चीन 45 गोल्ड, 23 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज (कुल 78 मेडल) के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे नंबर पर साउथ कोरिया 41 मेडल के साथ है।

भारत के लिए दिन की शुरुआत नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल के साथ की। उन्होंने नौकायन में यह मेडल जीता। तीसरा दिन भारत के लिए अब तक मिला-जुला रहा है। भारत शूटिंग और फेंसिंग दोनों में मेडल जीतने से चूक गया।

दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया से (18-20) से हार गए, जबकि स्टार फ़ेंसर भवानी देवी को महिला सेबर क्वार्टर फाइनल में चीन की शाओ युकी से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर पर 16-1 की शानदार जीत के साथ अपना जीत का सिलसिला जारी रखा। अन्य इवेंट में, भारत ने महिला स्क्वैश टीम इवेंट में पाकिस्तान को हरा दिया, जबकि 4×100 मीटर मेडले टीम ने भी तैराकी में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जिससे इस इवेंट में बेस्ट टाइमिंग का एक नया भारतीय रिकॉर्ड बना।

Also Read: Asian Games 2023: भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराया

बाद में, सचिन सिवाच ने भी विजयी शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया के असीर उदीन को बड़े अंतर से हराकर राउंड-16 में प्रवेश किया। हांग्जो एशियाई खेलों में भारत ने अब तक कुल 12 पदक (दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य) जीते हैं।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement