facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराया

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले को भारतीय महिला टीम ने 19 रन से जीत लिया और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

Last Updated- September 25, 2023 | 3:06 PM IST
India Team

Asian Games 2023 में सोमवार का दिन भारत के लिए सौगात लेकर आया है। सुबह शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम ने दोपहर में क्रिकेट में गोल्ड जीत लिया। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले को भारतीय महिला टीम ने 19 रन से जीत लिया और गोल्ड अपने नाम कर लिया। अब भारत 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, और 6 ब्रॉन्ज के साथ मेडल लिस्ट में कुल 11 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर चीन कुल 45 पदकों के साथ है।

भारतीय टीम ने किया कमाल

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी।

कठिन विकेट पर मंधाना और रॉड्रिग्स का कमाल

बल्लेबाजी के लिए कठिन विकेट पर भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने क्रमशः 46 और 42 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कोई खास नहीं कर सका। यहां तक कि कोई और दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। बहरहाल, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की तरफ से प्रबोधिनी, सुगंधिका और रनवीरा ने 2-2 विकेट झटके।

श्रीलंकाई बैटिंग भारतीय गेंदबाजों के सामने दिखी बेबस

जवाब में लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने 14 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए और उसके बाद वे उबर नहीं पाए। उनकी तरफ से हसिनी परेरा ने 25, डी सिल्वा वे 23 और रानासिंघे ने 19 रन बनाए। आखिरकार, पूरी श्रीलंकाई पारी 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तितस साधू ने सबसे ज्यादा 6 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं गायकवाड़ ने 2 विकेट लिए।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement