facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में की एंट्री, कोरिया को 5-3 से हराया

Advertisement

भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था ।

Last Updated- October 04, 2023 | 3:48 PM IST

Asian Games 2023 : शुरुआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया । भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था ।

पिछली बार जकार्ता में 2018 में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत के लिए हार्दिक सिंह (पांचवां मिनट) , मनदीप सिंह (11वां मिनट) और ललित उपाध्याय (15वां) ने पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर दिए थे ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023 : दीपिका-हरिंदर की जोड़ी मिक्स डबल squash फाइनल में, अनाहत-अभय हारे

दूसरे क्वार्टर में हालांकि कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी । भारतीयों ने पलटवार पर 24वें मिनट में बढ़त बनाई जब अमित रोहिदास ने गोल दागा । इस बीच कोरिया के लिए जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया ।

शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी । भारत का सामना सात अक्टूबर को फाइनल में चीन या जापान से होगा ।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement