facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत

Advertisement

अनुभवी शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई को सीधे गेम में जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

Last Updated- September 22, 2023 | 3:43 PM IST
Asian Games

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को यहां यमन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज करके एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। अनुभवी शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई को सीधे गेम में जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। साथियान ने अली उमर अहमद को 14 मिनट में 11-3, 11-2, 11-6 से हराकर शानदार शुरुआत की।

एशियाई खेलों में आखिरी बार खेल रहे 41 वर्षीय शरथ ने इसके बाद इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को 11-3, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: लिएंडर पेस से लेकर पीटी उषा तक, एशियाई खेलों में देश के लिए मेडल जीतने वाले ये हैं टॉप 5 खिलाड़ी

देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हरमीत ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया। भारतीय पुरुष टीम ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में सिंगापुर का सामना करेगी। महिला टीम भी अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर के खिलाफ करेगी।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement