facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023 : भारतीय महिला दस मीटर एयर राइफल टीम को रजत

Advertisement

भारत दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत पदक की भी दौड़ में है चूंकि मेहुली और रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बना ली है ।

Last Updated- September 24, 2023 | 8:58 AM IST
Indian 10m Air Rifle shooter Ashi Chouksey

भारतीय निशानेबाजों ने Asian Games में खाता खोलते हुए रविवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता । मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसी की तिकड़ी ने 1886 अंक हासिल करके दूसरा स्थान पाया ।

चीन ने 1896 . 6 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता । भारत दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत पदक की भी दौड़ में है चूंकि मेहुली और रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बना ली है ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत

फाइनल आज ही होना है । क्वालीफिकेशन दौर में 19 वर्ष की रमिता ने 631 . 9 स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मेहुली 630 . 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही । चीन की तीनों निशानेबाज हान जिआयु , हुआंग युटिंग ओर वांग झिलिन फाइनल में पहुंच गई हैं ।

वहीं दक्षिण कोरिया की ली युंसिओ, मंगोलिनया की जी नंदिनजाया और चीनी ताइपै की चेन चि ने भी फाइनल में प्रवेश किया ।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 8:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement