facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम थाईलैंड से हारकर एशियाई खेलों से बाहर

Advertisement

Asian Games 2023: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को चोचुवोंग के हाथों पहले एकल मैच में 21 . 14, 15 . 21, 14 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

Last Updated- September 29, 2023 | 12:42 PM IST
PV Sindhu

पी वी सिंधू की अगुवाई में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम Asian Games 2023 के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से 0 . 3 से हारकर बाहर हो गई ।

थाईलैंड की चुनौती भारत के लिए कठिन ही थी चूंकि थाई टीम में पूर्व विश्व चैम्पियन रेचानोक इंतानोन, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग और दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग शामिल हैं ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत को निशानेबाजी में पांचवां गोल्ड, महिला टीम ने सिल्वर जीता

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को चोचुवोंग के हाथों पहले एकल मैच में 21 . 14, 15 . 21, 14 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी । इसके बाद दुनिया की 17वें नंबर की जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को जोंगकोलफान किट्टीठाराकुल और रविंडा पी ने 21. 19, 21 . 5 से मात दी ।

अष्मिमा चालिहा को बुसानन ओंगबामरूंगफान ने 21 . 9, 21 .16 से हराया । महिला टीम ने 2014 में इंचियोन में कांस्य पदक जीता था । बाद में पुरूष टीम Asian Games क्वार्टर फाइनल में नेपाल से खेलेगी ।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement