facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में 41 साल बाद गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Advertisement

भारत ने एशियाई खेलों में 1982 में महिला हॉकी शामिल किये जाने पर पहला स्वर्ण जीता था लेकिन उसके बाद से पीला तमगा नहीं जीत सकी है ।

Last Updated- September 26, 2023 | 3:29 PM IST
hockey

41 साल से एशियाई खेलों (Asian Games) में स्वर्ण पदक के इंतजार को खत्म करने के इरादे से उतरी शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय महिला टीम बुधवार को सिंगापुर के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी ।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत एशियाई खेलों में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है। गत चैम्पियन जापान की रैंकिंग दसवीं है । भारत ने एशियाई खेलों में 1982 में महिला हॉकी शामिल किए जाने पर पहला स्वर्ण जीता था लेकिन उसके बाद से पीला तमगा नहीं जीत सकी है।

सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम की नजरें यहां स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर लगी है । फॉर्म और रैंकिंग के आधार पर भारत खिताब का प्रबल दावेदार है लेकिन जापान, 11वीं रैकिंग वाली चीन और 12वीं रैंकिंग वाली कोरिया से उसे कड़ी चुनौती मिल सकती है ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, 41 साल बाद घुड़सवारी में कमाल

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने के बाद भारत के हौसले बुलंद है । डच कोच यानेके शॉपमैन के मार्गदर्शन में टीम ने पिछले कुछ अर्से में अपने खेल में काफी सुधार किया है हालांकि उसे बड़े मैचों के दबाव का बखूबी सामना करना होगा । कोच शॉपमैन ने कहा ,‘‘ हमने कई पहलुओं पर काम किया है । हमारा इरादा दमदार शुरूआत करके पूल में शीर्ष रहने का है ।’’

भारत को कमोबेश आसान पूल ए मिला है जिसमें सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग और कोरिया है । भारत और कोरिया इस पूल से सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं । पूल बी में चीन, जापान, इंडोनेशिया, कजाखस्तान और थाईलैंड है । भारत के पास सविता के रूप में अनुभवी गोलकीपर है जबकि डिफेंस का जिम्मा दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू और निक्की प्रधान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर है ।

फॉरवर्ड पंक्ति में लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, उदिता और संगीता कुमारी है जबकि मिडफील्ड में नेहा, निशा, सलीमा टेटे और इशिका चौधरी कमान संभालेंगे । सिंगापुर के बाद भारत को 29 सितंबर को मलेशिया से, एक अक्टूबर को कोरिया और तीन अक्टूबर को हांगकांग से खेलना है । भारत ने अभी तक एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं ।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 3:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement