facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023 : लवलीना को पेरिस ओलंपिक का कोटा, मुक्केबाज प्रीति ने जीता ब्रॉन्ज

Advertisement

Asian Games 2023 : टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में हराया ।

Last Updated- October 03, 2023 | 4:55 PM IST
Boxer Lovlina

Asian Games 2023 : विश्व चैम्पियन लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ने एशियाई खेलों में फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया जबकि युवा मुक्केबाज प्रीति पंवार को 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा ।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में हराया । लंबे कद का पूरा फायदा उठाते हुए लवलीना ने शानदार मुक्के लगाए ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

पहले दौर में पिछड़ने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी ने आखिरी तीन मिनट में वापसी की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली । दूसरी ओर ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी प्रीति को मौजूदा फ्लायवेट चैम्पियन चीन की चांग युआन ने 5 – 0 से हराया ।

पहले तीन मिनट में प्रीति ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए घूंसे बरसाये लेकिन बाद में लय कायम नहीं रख सकी। चीनी खिलाड़ी ने जबर्दस्त आक्रामकता दिखाते हुए उसे कोई मौका नहीं दिया ।

पहले दौर में पांच में से चार जज ने चीनी खिलाड़ी के पक्ष में फैसला दिया । दूसरे दौर में प्रीति ने उसका डिफेंस तोड़ने की कोशिश की । प्रीति को सिर के पीछे से मारने पर युआन को चेतावनी भी मिली । उसने आखिरी तीन मिनट में रक्षात्मक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की ।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement