facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: रामकुमार, माइनेनी ने सिल्वर जीता, बोपन्ना और भोसले की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में

Advertisement

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने हालांकि फाइनल में पहुंच कर टेनिस में भारत के स्वर्ण पदक की आस जगाए रखी है।

Last Updated- September 29, 2023 | 1:26 PM IST
Rutuja Bhosale and Rohan bopanna

Asian Games 2023 : रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी एशियाई खेलों में टेनिस पुरूष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने हालांकि फाइनल में पहुंच कर टेनिस में भारत के स्वर्ण पदक की आस जगाए रखी है। बोपन्ना और भोसले की जोड़ी ने चीनी ताइपै की मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चान हाओ-चिंग और यू-हसिउ सू को 6 . 1, 3 . 6, 10 . 4 से हराया। इससे पहले पुरूष युगल में भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीनी ताइपै के सू यु सियू और जैसन जुंग ने सीधे सेटों में हराया ।

गैर वरीय चीनी ताइपै टीम के दोनों सदस्य सू (182) और जुंग (231) की एकल रैंकिंग बेहतर थी जो उनके खेल में भी नजर आया । उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: स्क्वाश में भारतीय महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

रामकुमार का एशियाई खेलों में यह पहला और माइनेनी का तीसरा पदक है । वह 2014 इंचियोन खेलों में सतनाम सिंह के साथ पुरूष युगल रजत और सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल स्वर्ण जीत चुके हैं । टेनिस में इस बार भारत का यह पहला पदक है । जकार्ता में 2018 में भारत ने तीन पदक जीते थे लेकिन इस बार दो पदक के साथ ही लौटना होगा ।

रामकुमार ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह एशियाई खेलों में मेरा पहला पदक है । मैं भारत के लिये हमेशा से पदक जीतना चाहता था । यह मेरा लक्ष्य था और साकेत के साथ पदक जीतकर मैं बहुत खुश हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एशियाई खेल बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें पदक जीतना बड़ी बात है । उम्मीद है कि अगली बार और पदक जीत सकेंगे ।’’ पुरूष युगल फाइनल में किसी टीम ने पहले तीन गेम में अंक नहीं गंवाये ।

चौथे गेम में जुंग के डबल फॉल्ट पर टीम ने अंक बनाया । सभी खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए स्कोर 2 . 2 कर दिया । सू ने फोरहैंड पर शानदार विनर लगाकर 30 .0 की बढत बना ली । ब्रेक तक बढत 4 . 2 की हो गई जब भारतीयों ने कई सहज गलतियां की । रामकुमार ने डबल फॉल्ट के साथ शुरूआत की लेकिन फिर दो ऐस लगाए।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम थाईलैंड से हारकर एशियाई खेलों से बाहर

ताइपै टीम ने पहला सेट आसानी से जीता । दूसरे सेट में भी रामकुमार की सर्विस कमजोर रही । तीसरे गेम में स्कोर 15 .30 था जब उन्होंने डबल फॉल्ट किया और ताइपै टीम ने दो ब्रेक प्वाइंट बनाये । साकेत ने नौवे गेम में स्कोर 15 .15 कर दिया । भारतीय जोड़ी ने अपनी सर्विस बचाई लेकिन जुंग ने बैकहैंड पर वॉली विनर लगाकर बढत बना ली । इसके बाद भारतीय जोड़ी के लिये वापसी का मौका नहीं था ।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement