facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023, Squash: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, पुरुष स्क्वाश टीम ने जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

Asian Games के लिए आज के हीरो माने जा रहे चेन्नई के अभय सिंह ने अपना संयम बनाए रखा और निर्णायक मुकाबले में नूर जमान को 3-2 से हरा दिया

Last Updated- September 30, 2023 | 4:11 PM IST
India upstage Pakistan to win gold in men's team squash

भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष स्क्वाश टीम स्पर्धा में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके साथ ही भारत की झोली में एशियाई खेल का दसवां गोल्ड आ गया।

आज के हीरो माने जा रहे चेन्नई के अभय सिंह ने अपना संयम बनाए रखा और निर्णायक मुकाबले में नूर जमान को 3-2 से हरा दिया। 25 वर्षीय भारतीय ने दो स्वर्ण पदक अंक बचाए और जीत हासिल कर ली। जीतते ही उन्होंने अपना रैकेट हवा में फेंक दिया।

इससे पहले अनुभवी सौरव घोषाल ने मोहम्मद असीम खान पर 3-0 की जीत से भारत को मुकाबले में वापसी करायी क्योंकि महेश मंगावंकर शुरुआती मैच में इकबाल नासिर से इसी अंतर से हार गये थे। भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया।

अभय सिंह ने जीती बाजी

2 मैच प्वाइंट से पिछड़ने के बाद, सौरव घोषाल ने 1-1 से बराबरी की और इसके बाद भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह ने निर्णायक मैच 3-2 से जीत लिया।

भारत ने आखिरी बार पुरुष टीम स्क्वाश का स्वर्ण 2014 में इंचियोन में खेलों के संस्करण में जीता था, जबकि पाकिस्तानियों ने आखिरी बार 2010 में गुआनझू में स्वर्ण पदक जीता था।

गौरतलब है कि इस समय चल रहे एशियन गेम का आज 7वां दिन है। भारत ने अबतक 10 गोल्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement