facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: डेकाथलन में 5वें स्थान पर तेजस्विन , वित्या ने पी टी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की

Advertisement

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले शंकर ने शॉटपुट में 13 . 39 मीटर का थ्रो फेंका

Last Updated- October 02, 2023 | 11:26 AM IST
Asian Games 2023

भारत के तेजस्विन शंकर शॉटपुट में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए Asian Games 2023 में सोमवार को पुरूषों की डेकाथलन स्पर्धा में पांचवें स्थान पर पहुंच गए जबकि दो स्पर्धायें अभी बाकी हैं ।

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले शंकर ने शॉटपुट में 13 . 39 मीटर का थ्रो फेंका । उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 11 . 12 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया और लंबी कूद में 7 . 37 मीटर के साथ शीर्ष रहे ।

अब उनके कुल 2428 अंक है । उन्हें लंबी कूद में 903, 100 मीटर रेस में 834 और शॉटपुट में 691 अंक मिले । अब वह ऊंची कूद और 400 मीटर रेस मे भाग लेंगे । भारत की वित्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पी टी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की । उसने अपनी हीट में 55 . 42 सेकंड का समय निकालकर सीधे फाइनल में जगह बनाई ।

Also Read: Asian Games 2023: ज्योति, चौहान क्वार्टर फाइनल से बाहर, कुराश से खाली हाथ लौटेगा भारत

उषा ने 1984 में यह रिकॉर्ड बनाया था । रवि सिंचल कावेरम टी 58 . 62 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रही और फाइनल में नहीं पहुंच सकी ।

पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार टी और यशास पलक्षा ने 49 . 28 और 49 . 61 सेकंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई ।

पुरूषों की ऊंची कूद में संदेश जेस्से और सर्वेश अनिल कुशारे ने 2 . 10 मीटर की कूद लगाकर नौवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई । संदेश पूल ए में छठे और सर्वेश पूल बी में चौथे स्थान पर रहे ।

पुरूषों की 800 मीटर हीट में मोहम्मद अफजल पी 1 : 46 . 79 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में शीर्ष रहे जबकि कृष्णन कुमार 1 : 49 . 45 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे । दोनों ने फाइनल में जगह बनाई ।

Also Read: Asian Games 2023: अतनु-अंकिता ने मलेशिया को हराया , क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 11:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement