facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: बदकिस्मती से रजत से चूके भारतीय नौकायन खिलाड़ी, एक चूक से चीन हो गया आगे

Advertisement

पुनीत ने स्पर्धा के बाद कहा,‘ यह करीबी रेस थी । हमने शुरू ही से चीन से आगे निकलने की कोशिश की और हम कामयाब भी रहे लेकिन आखिरी 20 मीटर में की गई एक गलती भारी पड़ी

Last Updated- September 25, 2023 | 1:35 PM IST
Luck and lack of discretion cost India silver in rowing

भारतीय पुरूष फोर टीम ने Asian Games की नौकायन (rowing) स्पर्धा में कांस्य पदक जरूर जीता लेकिन किस्मत साथ देती तो वह चीन को पछाड़कर रजत भी जीत सकती थी। आखिरी बीस मीटर में भारतीय टीम मिलीसेकंड के अंतर से रजत से चूक गई।

भारत के जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष गोलियान ने आखिरी 500 मीटर में चीनी टीम को कड़ी टक्कर दी । लेकिन फिर उनका एक चप्पू नाव में फंस गया जिससे चीनी टीम आगे निकल गई ।

पुनीत ने स्पर्धा के बाद कहा,‘ यह करीबी रेस थी । हमने शुरू ही से चीन से आगे निकलने की कोशिश की और हम कामयाब भी रहे लेकिन आखिरी 20 मीटर में की गई एक गलती भारी पड़ी और हम सेकंड के एक हिस्से से रजत से चूक गए।’

Also Read: Asian Games 2023 में भारत ने हासिल किया पहला गोल्ड मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,‘हवा का बहाव उलटी दिशा में था जिससे हम थोड़ा भटक गए और फिर हमारा एक चप्पू भी फंस गया । यह हमें लंबे समय तक खलेगा लेकिन इससे सबक लिया है।’

आशीष गोलियान ने कहा कि अपनी मेजबानी में खेलने का फायदा है लेकिन अच्छी तैयारी से चीन को हराया जा सकता है । उन्होंने कहा, ‘सब कुछ अभ्यास पर निर्भर करता है । अगर आपका अभ्यास बेहतर है तो आप कहीं भी जीत सकते हैं । हम एक दूसरे की हौसलाअफजाई करते रहे । यह हमारा दिन नहीं था और हमने एक गलती से रजत गंवा दिया।’ भारत ने नौकायन में दो रजत और तीन कांस्य जीतकर अपने अभियान का अंत किया।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 1:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement