facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023: वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

Advertisement

भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना लिया था । पहले दो क्वार्टर में छह और दूसरे में सात गोल हुए । दूसरे ही मिनट में नवनीत के पास पर वंदना ने गोल दागा ।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:57 AM IST
Indian Women Hockey Team

Asian Games 2023 : अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का और दीपिका की हैट्रिक से भारत ने आखिरी पूल मैच में हांगकांग को 13 . 0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

वंदना (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट) ने फील्ड गोल किये जबकि दीप ग्रेस (11वां, 34वां और 42वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किए । संगीता कुमारी (27वां और 55वां मिनट), मोनिका (सातवां) और नवनीत कौर (58वां) ने भी गोल दागे । भारत पूल ए में चार मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है ।

यह भी पढ़ें : Ind vs Nep : भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

दक्षिण कोरिया के सात अंक है लेकिन उसका एक मैच बाकी है । भारत का गोल औसत दक्षिण कोरिया से काफी बेहतर है । आखिरी पूल मैच में कोरिया का सामना मलेशिया से होगा । पूल से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना लिया था । पहले दो क्वार्टर में छह और दूसरे में सात गोल हुए । दूसरे ही मिनट में नवनीत के पास पर वंदना ने गोल दागा । भारत को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत ने पुरुषों की कबड्डी में बांग्लादेश को हराया

दीपिका के जवाबी हमले पर भारत ने दूसरा गोल दागा । मोनिका और दीप ग्रेस ने दो और गोल करके भारत की बढत 4 . 0 की कर दी । दूसरे क्वार्टर के आखिर में वंदना ने दूसरा गोल दागा । वहीं हाफटाइम से तीन मिनट पहले संगीता ने मोनिका के पास पर गोल करके भारत की बढत 6 . 0 की कर दी । दूसरे हाफ मे भी यही सिलसिला जारी रहा ।

दीप ग्रेस ने तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी पर गोल करके हैट्रिक पूरी की । वंदना ने भी मैदानी गोल दागकर हैट्रिक लगाई । दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये । इस बीच संगीता और नवनीत ने भी गोल दागे । भारत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगा ।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement