facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games 2023 में भारत ने हासिल किया पहला गोल्ड मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

Asian Games 2023 के क्वालिफिकेशन दौर में तीसरे पायदान पर रहे रुद्रांक्ष ने 632.5 अंक के साथ सबसे ज्यादा स्कोर किया। उनके बाद तोमर ने 631.6 अंक का स्कोर किया

Last Updated- September 25, 2023 | 9:40 AM IST
India's 10m air rifle team wins gold medal with world record

भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सेमवार को हांगझोउ में खेले जा रहे Asian Games 2023 भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

तोड़ा चीन के साथ बनाया गया पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्वालीफिकेशन दौर में भारत ने 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।

बता दें कि क्वालिफिकेशन दौर में तीसरे पायदान पर रहे रुद्रांक्ष ने 632.5 अंक के साथ सबसे ज्यादा स्कोर किया। उनके बाद तोमर ने 631.6 अंक का स्कोर किया और पांचवे पायदान पर रहे। वहीं, पंवार ने 629.6 अंक बनाए औऱ उनका अंतिम स्कोर रहा।

किसकी झोली में गया निशानेबाजी का रजत और कांस्य पदक?

दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement