facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games: शुरूआती 2 मैच जीतने के बावजूद चीन से हारी भारतीय बैडमिंटन पुरूष टीम, मिला सिल्वर मैडल

Advertisement

भारतीय बैडमिंटन पुरूष टीम ने इससे पहले 1986 में सियोल में पदक जीता था जब प्रकाश पादुकोण और विमल कुमार टीम का हिस्सा थे ।  

Last Updated- October 01, 2023 | 9:01 PM IST
Asian Games

चोटिल एच एस प्रणय (H S Pranay) की कमी भारत को खली और शुरूआती दो मैच जीतने के बाद चीन के हाथों फाइनल 2-3 से हारने के कारण उसे एशियाई खेलों में पुरूष टीम चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय कमर की चोट के कारण नहीं खेल सक । लक्ष्य सेन ने पहला एकल और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच जीतकर भारत को 2-0 की बढत दिलाई।

इसके बाद दारोमदार किदाम्बी श्रीकांत पर था जिन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन किया था । इस बार वह उस लय को कायम नहीं रख सके और हार गए । चीन ने बाकी दोनों मैच जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा ।

सेन ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाफ शि युकी के खिलाफ पहला मैच 22 . 20, 14 . 21, 21 . 18 से जीता । इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी लियांग वेइ केंग और वांग चांग को 21 . 15,21 . 18 से हराया ।

श्रीकांत को आल इंग्लैंड चैम्पियन लि शिफेंग ने 24 . 22, 21 . 9 से हराया । दूसरे युगल मुकाबले में ध्रुव कपिला और साइ प्रतीक कृष्णा प्रसाद को दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी लियू यू चेन और यू शुआन यि ने 21 . 6, 21 . 15 से मात दी । वहीं प्रणय की जगह खेल रहे मिथुन मंजूनाथ को वेंग होंग यांग ने 21 . 12, 21 . 4 से हराया ।

इस हार के बावजूद भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा जिसने बैडमिंटन में दूसरा रजत पदक दिलाया । इससे पहले 2018 में पी वी सिंधू ने महिला एकल में रजत पदक जीता था । भारतीय बैडमिंटन पुरूष टीम ने इससे पहले 1986 में सियोल में पदक जीता था जब प्रकाश पादुकोण और विमल कुमार टीम का हिस्सा थे ।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 9:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement