facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games: भारतीय महिला टीम बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में

Advertisement

भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे। कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 और जेमिमा रौड्रिग्ज ने 29 गेंद में 47 रन बनाए ।

Last Updated- September 21, 2023 | 12:00 PM IST
Asian Games 2023, India W vs Ban W

शेफाली वर्मा ने मलेशिया के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए 39 गेंद में 67 रन बनाये लेकिन Asian Games की महिला क्रिकेट स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल बारिश से रद्द हो गया ।

भारत को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया । मैच 15 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था । भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे। कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 और जेमिमा रौड्रिग्ज ने 29 गेंद में 47 रन बनाए ।

रिचा घोष ने सात गेंद में 21 रन का योगदान दिया । मलेशिया के लिए सौ रन से आगे बढना भी मुश्किल लक्ष्य था । डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर संशोधित लक्ष्य 177 रन का मिला । मलेशिया ने दो गेंद ही खेली थी कि भारी बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा ।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: भारत ने वॉलीबॉल में कोरिया को हराया

टूर्नामेंट में भारत शीर्ष रैंकिंग वाली एशियाई टीम है जिसके आधार पर उसे Asian Games के सेमीफाइनल में प्रवेश मिला । मलेशिया की कप्तान विनिफ्रेड दुराइसिंघम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन उनके क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया और कई कैच टपकाए । गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके ।

भारत की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में 59 रन बनाए । स्पिनर माहिरा इज्जाजी इस्माइल ने मंधाना को आउट किया । शेफाली ने दूसरे छोर से आक्रामक खेलना जारी रखा और अपनी पारी में पांच छक्के तथा चार चौके जड़े ।

जेमिमा ने भी अपनी पारी में छह चौके लगाये और दूसरे विकेट के लिये शेफाली के साथ 86 रन जोड़े ।उन्हें मास एलिसा ने पगबाधा आउट किया । रिचा ने 15वें ओवर में चार चौके लगाये जिससे भारत ने 170 के पार का स्कोर बनाया ।

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नई जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, देखें वीडियो

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 12:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement