facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games Visa Row : भारत के तीन खिलाड़ियों को चीन से वीजा न मिलने पर भड़के अनुराग ठाकुर

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, "चीन का यह कदम भारत को स्वीकार्य नहीं है और इसी कारण से मैने अपना चीन दौरा रद्द किया है"

Last Updated- September 24, 2023 | 10:14 AM IST
anurag thakur

Asia Games 2023 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को चीन द्वारा वीजा नहीं दिया जाना पक्षपातपूर्ण और ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है और भारत को यह स्वीकार्य नहीं है । सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा ।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्थन में उन्होंने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है । अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशु खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए ‘एक्रिडिटेशन’ (मान्यता) देने से इनकार कर दिया गया है जो खिलाड़ियों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है।

यह भी पढ़ें : IND W vs BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सिल्वर मेडल हुआ पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

ठाकुर ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ आप देख सकते हो कि मैं चीन में नहीं हूं । मैं कोयंबटूर में हूं और अपने खिलाड़ियों के समर्थन में हूं । एक देश का ऐसा पक्षपातपूर्ण रवैया जो ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है, स्वीकार्य नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चीन का यह कदम भारत को स्वीकार्य नहीं है और इसी कारण से मैने अपना चीन दौरा रद्द किया है क्योंकि उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका नहीं दिया ।’’

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 10:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement