facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Para Games 2023 : पीएम मोदी ने सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाडि़यों को सराहा

Advertisement

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने कुल पदक की संख्या को 80 तक पहुंचाया जिसमें 18 स्वर्ण भी शामिल हैं।

Last Updated- October 26, 2023 | 4:37 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक अपने नाम किए हैं और वह यह सिलसिला बरकरार रखे हुए है!’’ मोदी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर भारतीय खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने और हर भारतीय के दिल को हर्षित करने वाले हमारे असाधारण पैरा-खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन। उनका समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की उत्कट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है! कामना है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मार्गदर्शक के रूप में भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे।’’

यह भी पढ़ें : Asian Para Games 2023: पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड, अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने कुल पदक की संख्या को 80 तक पहुंचाया जिसमें 18 स्वर्ण भी शामिल हैं।

भारत ने इंडोनेशिया में 2018 में 72 पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने अब तक 18 स्वर्ण, 23 रजत और 39 कांस्य सहित कुल 80 पदक जीते हैं।

खेलों में अब दो दिन बाकी हैं और भारत हांगझोउ खेलों में 100 पदक जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। भारत ने जकार्ता में पिछले पैरा एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक सहित 72 पदक जीते थे।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 4:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement