facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Para Games 2023: PM मोदी ने पदक विजेताओं को दी बधाई, कहा- भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार परफॉर्मेंस

Advertisement

Asian Para Games 2023 में महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री ने प्राची यादव को बधाई दी।

Last Updated- October 24, 2023 | 6:35 PM IST
Asian Para Games 2023: PM Modi congratulated the medal winners, said- Indian players performed brilliantly

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई। यह ऐसा असाधारण प्रदर्शन था, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।’’

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में मनीष कौरव द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा, ‘एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!’

मोदी ने महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर क्वार्टर-माईलर दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘दीप्ति जीवनजी का शानदार प्रदर्शन! एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति को बधाई। ट्रैक पर उनका जज्बा बेजोड़ था, जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। हम सभी को गौरवान्वित करने के लिए दीप्ति को शुभकामनाएं।’

पैरा कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एक उल्लेखनीय जीत। पैरा एशियाई खेलों में पैरा कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को बधाई। भारत इस उपलब्धि की सराहना करता है! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ प्रधानमंत्री ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 6:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement