facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Nep : भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Advertisement

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर एशियाई खेलों में पुरूषों की क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

Last Updated- October 03, 2023 | 11:00 AM IST
Ind vs Nep

Asian Games 2023: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद रवि बिश्नोई की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी से भारत ने एशियाई खेलों की पुरुष टी20 क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मंगलवार को यहां नेपाल को 23 रन से शिकस्त दी। जायसवाल ने 49 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़ 100 रन बनाए।

भारत ने चार विकेट पर 202 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को नौ विकेट पर 179 रन पर रोक कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। जायसवाल ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (23 गेंद में 25 रन) के साथ 59 गेंद में 103 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। शिवम दुबे (19 गेंद में नाबाद 25) और रिंकू सिंह (15 गेंद में नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: वंदना, दीप ग्रेस और दीपिका की हैट्रिक, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

रिंकू ने दो चौके और चार छक्के जड़े जबकि दुबे ने दो चौके और एक छक्का लगाया। लक्ष्य का पीछा करते समय नेपाल की टीम 13 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बना कर अच्छी स्थिति में थी लेकिन बिश्नोई ने खतरनाक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी (15 गेंद में 32 रन) और अर्शदीप ने संदीप जोरा (12 गेंद में 29 रन) को आउट कर मैच में भारत की वापसी करायी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए महज 20 गेंद में 45 रन की साझेदारी कर भारतीय खेमे में थोड़ी देर के लिए खलबली मचा दी थी। बड़े स्कोर वाले इस मैच में बिश्नोई और पदार्पण कर रहे साई किशोर ने नेपाल की रन गति पर अंकुश लगाकर मैच में उलटफेर होने से टीम को बचा लिया।

बिश्नोई ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पदार्पण कर रहे वामहस्त स्पिनर किशोर ने चार ओवर में महज 25 रन खर्च कर एक विकेट लिया। आवेश खान (चार ओवर में 32 रन पर तीन विकेट) और अर्शदीप सिंह (चार ओवर में 43 रन पर दो विकेट) ने भी विकेट चटकाये लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। दुबे ने तीन ओवर में 37 रन लुटाए।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत ने पुरुषों की कबड्डी में बांग्लादेश को हराया

तेज गेंदबाजों का यह प्रदर्शन कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए चिंता का सबब होगा क्योंकि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी प्रतिद्वंद्वी टीमें उन्हें और परेशान करेंगी। इक्कीस साल के जायसवाल ने मैदान के चारों ओर बाउंड्री जड़ें। उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ सहजता से चौके और छक्के लगाए।

रिंकू सिंह ने एक बार फिर मैच फिनिशर की अपनी भूमिका को शानदार तरीके से निभाया। उनकी पारी के बदौलत टीम ने 20वें ओवर में 25 रन बटोरे, जिसने इस मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement