NEET-UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर एक हफ्ते की रोक, ऐप स्टोर से भी हटाया गया
सरकार ने 21 जून को दोबारा होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से पहले मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम को आज तत्काल ब्लॉक करने का आदेश दिया। 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक यह सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी […]
अमेरिका ने विदेशियों के लिए मिथोस पर लगाई पाबंदी, देसी एआई मॉडल की संप्रभुता अहम
अमेरिकी सरकार द्वारा सभी विदेशी नागरिकों के लिए एंथ्रोपिक के नवीनतम आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल फेबल 5 और मिथोस 5 तक पहुंच रोकने के फैसले ने भारत में एआई संप्रभुता की चिंता फिर से बढ़ा दी है। यह निर्णय उन डेवलपरों, साइबर सुरक्षा फर्मों और उद्यमों के लिए चुनौती पैदा कर रहा है जिन्होंने इन […]
सरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकार
भारत की कुछ चुनिंदा सरकारी एजेंसियों को एंथ्रोपिक के क्लॉड मिथोस तक सीमित पहुंच मिलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इनमें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी), भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सर्ट-इन), नैशनल क्रिटिकल इन्फॉर्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (एनसीआईआईपीसी) और दूरसंचार विभाग के डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) शामिल हैं। सूत्रों ने कहा […]
भारत समेत 15 देशों तक पहुंचा एन्थ्रोपिक का साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट ‘ग्लासविंग’, AI से खामियां खोजने पर जोर
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी में जुटी एन्थ्रोपिक ने अपनी साइबर सुरक्षा योजना ‘प्रोजेक्ट ग्लासविंग’ का 15 देशों के 150 नए संगठनों तक विस्तार करने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार विस्तार वाले इन नए देशों के समूह में भारत भी शामिल होगा। एन्थ्रोपिक […]
ओडिशा में लगेगा इंटेल का मेगा प्लांट, 3डीजीएस के साथ मिलकर ₹27,000 करोड़ का करेगी बड़ा निवेश
चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने शुक्रवार को 3डी ग्लास सॉल्युशंस (3डीजीएस) और ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत भुवनेश्वर-खुर्दा क्षेत्र में 3.3 अरब डॉलर की लागत से एक एडवांस्ड पैकेजिंग ग्लास-कोर सबस्ट्रेट निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इंटेल इस परियोजना को अपनी […]
कुछ ही हफ्तों में होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अंतिम चर्चा के लिए दिल्ली आ रहा अमेरिकी दल: गोर
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अगले ‘कुछ हफ्तों और महीनों’ में अंतिम रूप ले लेगा और उस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को दी। गोर ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की दल अगले सप्ताह नई दिल्ली आ रहा है ताकि व्यापार के […]
कर्नाटक की नई डेटा सेंटर नीति: कूलिंग इनोवेशन और ग्रीन टेक को मिलेगा बढ़ावा
कर्नाटक सरकार डेटा सेंटरों के लिए नए कूलिंग समाधान विकसित करने वाली कंपनियों और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि अपने तरह के इस अनूठे कदम का उद्देश्य इन क्षेत्रों में काम करने वाली वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ […]
Pronto की AI ट्रेनिंग पर बढ़ा विवाद, ग्राहकों से बातचीत व वीडियो इस्तेमाल करने को लेकर प्राइवेसी पर उठे सवाल
घरेलू जरूरत से संबंधित सेवाएं मुहैया कराने वाली स्टार्टअप इकाई प्रोंटो ग्राहकों के साथ संवाद का सहारा लेकर अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) ढांचे को प्रशिक्षित कर रही है। कानूनी एवं तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोंटो की यह कवायद इस ओर भी ध्यान खींच रही है कि आखिर भारतीय स्टार्टअप इकाइयां उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों […]
इंसान की सुरक्षा सर्वोपरि, रैबीज पीड़ित और खतरनाक कुत्तों को मारा जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि रैबीज के शिकार, बीमार और खतरनाक हो चुके आवारा कुत्तों को अधिकारियों द्वारा मारा जा सकता है ताकि इंसानों को उनसे होने वाले संभावित खतरों से बचाया जा सके। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजरिया के पीठ ने कहा कि नगर निकाय उन क्षेत्रों में ऐसे […]
सेमीकंडक्टर मिशन में बड़ा बदलाव: अब 5 नहीं बल्कि 12 साल तक के लिए अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार
सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के दूसरे चरण की अवधि को वर्तमान 5 साल से बढ़ाकर 12 साल तक करने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि प्रोत्साहन के लिए विस्तारित समयसीमा उन कंपनियों के लिए आवश्यक लंबी तैयारी और मार्गदर्शन के अनुरूप होगी जो चिप विनिर्माण और पैकेजिंग इकाइयों […]







