कश्मीर: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की समीक्षा
बंद से प्रभावित कश्मीर घाटी में आज स्थिति शांतिपूर्ण रही और राज्यपाल एन एन वोरा ने राज्य के घटनाक्रम और सड़क मार्ग से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हालांकि इस दौरान ‘दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में छोटी दुकानें सुबह खुलीं लेकिन […]
ओलंपिक: व्यापार हुआ प्रभावित
कैलास मानसरोवर यात्रा के बाद भारत-तिब्बत सीमा व्यापार भी पेइचिंग ओलंपिक खेलों से प्रभावित हुआ है। पिथौरागढ़ के जिलाधीश बी एस गुसांई ने बताया कि यह व्यापार इस साल जून में शुरू होना था, लेकिन पेइचिंग ओलंपिक की वजह से इसे टाल दिया गया और अब उम्मीद की जा रही है कि यह व्यापार 19 […]
बिहार को खुद पर भरोसा
सड़क निर्माण को लेकर बिहार सरकार का इरादा अब बदल चुका है। अब राज्य सरकार इन कार्यों के लिए राज्य की एजेंसियों पर ही भरोसा करने लगी है। केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत बनी अधिकार प्राप्त समिति ने यह सुझाव दिया है कि राज्य के कई जिलों में सड़क निर्माण का कार्य […]
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा वेतन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन कर रही है और केन्द्र सरकार द्वारा इन सिफारिशों के क्रियान्वयन के बाद राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर वेतन देने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। सिंह ने कहा कि ‘पिछले चार वर्षो के दौरान राज्य सरकार […]
दूसरी श्वेत क्रांति की गवाह बनेंगी भैंसें
आने वाले सालों में मवेशियों के बीच भैंसों (ब्लैक काऊ) की संख्या सबसे अधिक हो जाए तो आश्चर्य की बात नहीं। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीटयूट (एनडीआरआई) इन दिनों भैंसों के अंडाणु (ओवुलेशन) को विकसित करने के साथ उनके गर्भधारण की दर को बढ़ाने के लिए शोध कर रहा है। भारत सरकार व विश्व बैंक के […]
कोस्मो लगाएगी 120 करोड रुपये
प्लास्टिक पैकेजिंग उत्पाद निर्माता कंपनी कोस्मो फिल्म्स लिमिटेड ने विस्तार की योजना तैयार की है। इसके तहत कंपनी बड़ौदा में अपने विनिर्माण संयंत्र की पुरानी इकाइयों की क्षमता बढ़ाएगी और नई इकाइयां भी लगाएगी। इसके लिए कंपनी लगभग 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस योजना के तहत कंपनी अपनी बीओपीपी फिल्मों की मौजूदा क्षमता […]
पेगासस लगाएगी सेमी-कंडक्टर चिप संयंत्र
अहमदाबाद की कंपनी पेगासस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड व्हाइट लाइट एमिटिंग डाइओड (एलईडी) सेमी-कंडक्टर चिप के निर्माण के लिए एक निर्माण संयंत्र लगाने जा रही है। इस शहर के बाहरी छोर पर इस संयंत्र के निर्माण पर कंपनी तकरीबन 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह संयंत्र दो साल के अंदर शुरू हो जाएगा। फिलहाल भारत […]
‘बचना ऐ हसीनों’ को मिला छुट्टियों का साथ
स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों का फायदा इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ को मिलने वाला है। अगर टिकटों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखे तो बॉलीवुड के नए सितारे रणबीर कपूर और दीपिका पदुकोण की इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी। पीवीआर सिनेमाज, इनोक्स लेजर, शृंगार सिनेमाज और एडलैब्स […]
डीआरएफ होगी अलग कंपनी
डाबर समूह की कंपनियों का शोध गतिविधियों के नफा-नुकसान से अलग संगठन डाबर रिसर्च फाउंडेशन (डीआरएफ) जल्द ही एक अलग दवा अनुसंधान कंपनी बन सकती है। इस कंपनी के तहत पेटेंट दवाओं के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोगपूर्ण अनुसंधान कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डीआरएफ को अलग करने के पीछे डाबर फार्मा को जर्मनी की स्वास्थ्य देख-रेख […]
आप जानते हैं कि आपके खाने में कितने पोषक तत्व हैं
दवाइयों और बेकरी उत्पादों पर तो अक्सर लोग इस्तेमाल की अंतिम तिथि पर ध्यान देते हैं, लेकिन डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों पर लिखे पोषक तत्वों के ब्योरे पर नजर कम ही लोगों की पड़ती है। ‘दी नीलसेन कंपनी’ की ओर से 51 देशों में फूड लेबल और आहार पर कराए गए एक इंटरनेट सर्वेक्षण में पाया […]
