फोर्टिस हेल्थकेयर ने चखा मुनाफे का स्वाद
फोर्टिस हेल्थकेयर ने अस्पतालों की अपनी शृंखला के कारोबार में पहली बार मुनाफा दर्ज किया है। 30 जून 2008 को समाप्त हुई तिमाही में फोर्टिस ने 94 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पूर्ववर्ती वर्ष की समान अवधि में इसे 23.5 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था। फोर्टिस के नतीजों को लेकर विशेषज्ञों […]
अब कॉरपोरेट स्टेशनरी भी बनाएगी नवनीत
पाठयक्रम और गैर-पाठयक्रम आधारित शैक्षणिक पुस्तकें तैयार करने वाली कंपनी नवनीत पब्लिकेशन (इंडिया) लिमिटेड कागजी स्टेशनरी में कुछ और वैरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये सभी उत्पाद कॉरपोरेट श्रेणी के ही होंगे। कंपनी ने यह उत्पाद ‘ईएक्ससीएल’ ब्रांड नाम से लॉन्च करने की योजना बनाई है। नवनीत पब्लिकेशन के उपाध्यक्ष (स्टेशनरी डिवीजन) […]
गुणवत्ता से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा- ई श्रीधरन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) भले ही एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हो लेकिन मुनाफे के मामले में यह किसी भी निजी क्षेत्र की कंपनी को टक्कर दे सकती है। डीएमआरसी की वित्त, रियल एस्टेट और विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं पर कंपनी के प्रबंध निदेशक ई श्रीधरन से बातचीत की भूपेश भन्डारी और बिजित आर […]
एनडीटीवी ने शुरू कर दिया ‘इमेजिन शोबिज’
एनडीटीवी लिमिटेड की एंटरटेनमेंट इकाई एनडीटीवी इमेजिन ने बॉलीवुड कारोबार और एंटरटेनमेंट चैनल इमेजिन शोबिज लॉन्च किया है। इमेजिन शोबिज नाम का यह नया चैनल एनडीटीवी इमेजिन लिमिटेड और सिनेस्टार एडवर्टाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। यह चैनल 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में बॉलीवुड में […]
अजंता लगाएगी सीमेंट संयंत्र
घड़ी निर्माता कंपनी अजंता लिमिटेड (एएल) 1.5 करोड़ टन प्रति वर्ष क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। मोरबी की इस कंपनी की योजना 1 हजार करोड़ रुपये का चरणबध्द तरीके से निवेश कर कच्छ में संयंत्र लगाने की है। उम्मीद है कि यह संयंत्र 2010 तक शुरू हो जाएगा। अजंता ने […]
राखी में चॉकलेट कंपनियों को दिखा बाजार
राखी के मौके पर भाइयों का मुंह उनके पसंद की चॉकलेट से मीठा कराया जा सके, इसके लिए चॉकलेट निर्माता कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां रक्षाबंधन के लिए अभी भी 6 दिन बाकी हैं, लेकिन बाजार में इस त्योहार के लिए खास चॉकलेट के डिब्बे आपकी जेब के हिसाब से मौजूद हैं। […]
मक्के का भाव गिरने पर ही खरीदारी करेगा नैफेड
बिहार में मक्के की उपज को लेकर हुई ढेर सारी राजनीतिक ड्रामेबाजी के बाद नेफेड को मक्के की खरीद के लिए अधिकृत तो कर दिया गया पर नैफेड ने अभी तक खरीदारी शुरू नहीं की है। मक्के की खरीद कर किसानों को राहत पहुंचाने की बजाय नैफेड इसकी कीमत के 620 रुपये प्रति क्विंटल के […]
चावल निर्यातकों पर ‘नजर’
निजी क्षेत्र द्वारा खरीदे और निर्यात किए गए चावल के आंकड़ों में मेल नहीं होने से सरकार अनाज के इन खरीदारों पर पैनी निगाह रख रही है। उल्लेखनीय है कि खाद्यान्न की कीमतों में हाल में बढ़ोतरी हुई है। खाद्य मंत्रालय को चावल की खरीदारी से संबंधित सूचना केवल 10-12 कंपनियों ने दी है। सूत्रों […]
सोने में गिरावट का दौर थमा, 35 रुपये उछला
पांच दिनों से सोने की कीमतों में आ रही गिरावट आज थम गई। सर्राफा बाजार में आज स्टॉकिस्टों और आभूषण निर्माताओं द्वारा की गई नई खरीदारी से सोने की कीमतों में 35 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 11,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस मूल्यवान घातु की […]
पाकिस्तान से सीमेंट आयात पर पड़ी मानसून की मार
पाकिस्तान से आयात होने वाले सीमेंट पर मानसून की काफी मार पड़ी है जिससे इसमें 50 फीसदी कमी दर्ज की गई है। ऑल पाकिस्तान सीमेंट मैन्यूफैक्चरर्स असोसिएशन (एपीसीएमए) के मुताबिक, जून में रोजाना औसतन 4 हजार टन सीमेंट का निर्यात भारत को किया गया, जो अब गिरकर दो से ढाई हजार टन रोज पर आ […]
