उप्र में दिमागी बुखार का प्रकोप
बारिश और बाढ़ के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों को दिमागी बुखार, मलेरिया और आंत्रशोथ जैसी बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इन बीमारियों से तकरीबन 500 लोगों की मौत हो चुकी है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर में राज्य के आला अधिकारियों की बैठक […]
उड़नखटोले का इंतजार थोड़ा और
उत्तराखंड में देहरादून और मसूरी के बीच रज्जूमार्ग (रोपवे) बनने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की इस परियोजना की बोली प्रक्रिया में विभिन्न कारणों से देरी होने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोली प्रक्रिया को शुरू करने से पहले विभाग को वन एवं पर्यावरण केंद्र […]
दुकानदार हैरान, साइन बोर्ड वालों की चांदी
इन दिनों मुंबई मानो सरकारी फरमान के तले दबा हुआ है। जब से सरकार ने यह आदेश जारी किया कि दुकानों और छोटे व्यावसायिक स्थलों पर मराठी भाषा में साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य है, कारोबारी थोड़े सहमे हुए हैं। जो भी साइनबोर्ड अंग्रेजी या हिन्दी में लिखे हुए हैं, उसके अलावा मराठी में लिखे हुए साइनबोर्ड […]
त्योहारों से बाजार हुए गुलजार
कहीं गणेश की सोने की मूर्तियों तो कही गणपति बप्पा मोरिया की गूंज। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई का बाजार भी पूरे शबाब पर रहता है। महाराष्ट्र में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस अवसर पर मंदिरों के लघुचित्र, गणेश की मूर्ति जैसी चीजों की […]
पशु नहीं, रोजी डूबी
‘गाय-भैंस और बकरी पालि के अप्पन बेटा के पढ़ै ले भेजलिये रहे, जे डीएम-कमिश्नर नै बनतै त किरानियो बैनिये जैते। मुदा इ बाढ़ि त सब किछु खतमे क देलकै। आब की हैते।’ मधेपुरा से बाढ़ की वजह से घर छोड़कर भाग रहे अभय कुमार ने अपना दुख बताते हुए कहा कि सब कुछ डूब गया, […]
टाटा से ‘ममता’, मुकेश पर कोप
सिंगुर मसले पर ममता बनर्जी ने एक नया मगर दिलचस्प रवैया अख्तियार कर लिया है। जहां एक ओर वह टाटा की नैनो परियोजना पर कुछ नरम हो गई, वहीं मुकेश अंबानी समेत कई अन्य उद्योगपतियों की खुदरा कारोबार की योजनाओं पर गरम भी हो गईं। नैनो मामले पर राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी के सुझाव पर सोमवार […]
महंगाई से मारुति पंक्चर
बढ़ती ब्याज दरों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में अगस्त माह में भारी गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी की बिक्री करीब 9.19 प्रतिशत घटी है। अगस्त माह में कंपनी ने कुल 59,908 कारों की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष की समान […]
कार और बाइक दोनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
कई महीनों से अनुमानों से कम बिक्री की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल उद्योग ने अगस्त महीने में थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी है। पिछले महीने के मुकाबले इस बार 31 अगस्त को समाप्त हुए महीने में कार और दोपहिया वाहन बनाने वाली सभी कंपनियों ने बिक्री में वृध्दि के ही संकेत दिए हैं।जीएम की कार बिक्री […]
विदेशी मर्सिडीज में भारतीय इंजन
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज भारत में इंजन, गियर बॉक्स और अन्य कलपुर्जों के निर्माण के लिए एक संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। जर्मनी की यह कंपनी इस संयंत्र पर 2500 करोड़ रुपये से 3000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने पर विचार कर रही है। वैसे अभी कंपनी ने भारत में […]
टीआईएल चली परदेस की ओर
टाटा समूह की प्रमोटर कंपनी टाटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (टीआईएल) अंतरराष्ट्रीय कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस पर तकरीबन 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टीआईएल के प्रबंध निदेशक किशोर ए. चौकर ने यहां बताया, ‘हम सफल प्रौद्योगिकियों की तलाश कर रहे हैं। हम वहां उभरते व्यवसाय पर विचार कर सकते हैं।’ […]
