आरबीआई देगा 30,307 करोड़ का अधिशेष
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सरकार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अधिशेष के रूप में 30,307 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेगा। केंद्रीय बैंक ने आज अपने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी बयान में यह बताया। यह धनराशि हस्तांतरित करने का फैसला आकस्मिक जोखिम बफर 5.50 फीसदी पर बनाए रखने के निर्णय के बाद लिया […]
मेट्रो विस्तार के लिए तलाश रही निवेशक
मेट्रो कैश ऐंड कैरी एक रणनीतिक निवेशक से 30-40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। मेट्रो कैश ऐंड कैरी यह कदम तब उठा रही है, जब जर्मनी में उसकी मूल कंपनी ने साफ कह दिया है कि वह भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निवेश करने में असमर्थ है। मूल कंपनी ने कहा […]
चीनी दवा से सुधरा शेयर बाजार
भारतीय बाजारों ने पिछले सत्र की पूरी गिरावट की भरपाई आज कर डाली। पिछले सत्र में मंदी की चिंता के कारण वैश्विक बिकवाली के बीच बड़ी गिरावट आई थी। मगर आर्थिक वृद्घि को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरें घटाने के चीन के फैसले से बाजार उछल पड़ा। चीन ने एक साल की बेंचमार्क ऋण […]
5 राज्यों में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष न्यायालय
चेक बाउंस के मामलों में पीडि़तों को बड़ी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को 5 राज्यों में सेवानिवृत्त न्यायधीशों की अध्यक्षता में विशेष न्यायालयों के गठन का आदेश दिया है। विशेष न्यायालय उन राज्यों में होंगे, जहां चेक बाउंस के सर्वाधिक मामले हैं। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, बीआर गवई और एस रवींद्र भट्ट […]
कार्डलेस नकद निकासी सुविधा उपलब्ध कराएं बैंक, एटीएम : रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज एक अधिसूचना जारी कर सभी बैंकों के प्रमुखों, एटीएम नेटवर्कों, व्हाइट लेवल एटीएम ऑपरेटरों और एनपीआई से कहा है कि वे अपने एटीएम से अंतर-संचालित कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा मुहैया कराएं। रिजर्व बैंक ने अप्रैल की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद सभी बैंकों और सभी एटीएम […]
उप्र ने बढ़ाया निर्यात लक्ष्य
कोरोना के बावजूद निर्यात के मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसका लक्ष्य बढ़ा दिया है। अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, नवनीत सहगल के मुताबिक एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) को वैश्विक पहचान मिल चुकी है। अंतराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों को तैयार कराने हेतु […]
चीनी उत्पादन 14 फीसदी और निर्यात 64 फीसदी बढ़ा
गन्ने का रकबा और बेहतर रिकवरी के कारण देश में इस बार चीनी का उत्पादन बढ़ा है। देश में 15 मई तक चीनी का उत्पादन 14 फीसदी बढ़कर 348.83 लाख टन हो गया, जबकि देश में अब भी 116 चीनी मिलें चल रही है। बेहतर मांग के कारण चीनी निर्यात 64 फीसदी बढ़कर 71 लाख […]
गेहूं उत्पादन पिछले अनुमान से रहेगा 4.39 प्रतिशत कम
जून में समाप्त होने वाले फसल सत्र 2021-22 में भारत का गेहूं उत्पादन करीब 1,064.1 लाख टन रहने की संभावना है। यह पिछले साल के उत्पादन की तुलना में 38 लाख टन कम है और 1,113.2 लाख टन उत्पादन के पहले अनुमान की तुलना में 4.39 प्रतिशत कम है। गेहूं उत्पादन करने वाले राज्यों में […]
जीएसटी मामले में सख्त होंगे राज्य!
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की सिफारिशें केंद्र व राज्यों के लिए बाध्यकारी नहीं होगीं, जिससे राज्यों की असहमति के स्वर तेज हो सकते हैं। साथ ही इससे परिषद के भीतर आम राय बनाने पर ज्यादा जोर देने की जरूरत पड़ेगी। शीर्ष न्यायालय ने अपने आदेश में पश्चिम […]
इंडोनेशिया सोमवार से हटाएगा पाम तेल निर्यात का प्रतिबंध, राहत के आसार
पाम तेल के दुनिया के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता इंडोनेशिया ने 23 मई से निर्यात से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है, जो भारत और अन्य देशों के लिए भी बड़ी राहत की बात हो सकती है। भारत औसतन सालाना लगभग 1.3 करोड़ टन से लेकर 1.35 करोड़ टन तक खाद्य तेलों का आयात करता है, […]
