facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा सुगम सुविधा के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम : IRDAI

Advertisement

बीमा सुगम बाजार में आने के बाद किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा।

Last Updated- June 16, 2023 | 3:36 PM IST
Life Insurance Policy

किफायती बीमा सुविधा ‘बीमा सुगम’ के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम हो गई है क्योंकि बीमा नियामक इरडा इसे अधिक कारगर बनाने के लिए इसमें कुछ संशोधन कर रहा है।

बीमा सुगम बाजार में आने के बाद किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा। इसके माध्यम से बीमा जारीकर्ता के पास अपने उत्पादों की पेशकश करने और उन्हें बेचने का अवसर होगा।

इसके साथ ग्राहक एक ही स्थान पर बीमा योजनाएं खरीद सकेंगे या उनका नवीनीकरण करा सकेंगे, अपना दावा पेश कर सकेंगे और अन्य संबंधित सेवाएं भी ले सकेंगे। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने बीमा सुगम परियोजना को नया रूप देने और इसे एक अगस्त से शुरू करने के लिए पिछले महीने मुंबई में कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

इरडा एक अन्य महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज’ को लागू करने पर भी जोर दे रहा है। पांडा ने शुक्रवार को यहां इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईबीएआई) के वार्षिक सम्मेलन में संवाददाताओं से बीमा सुगम की शुरुआत की प्रस्तावित तारीख बताने में असमर्थता जताई।

उन्होंने कहा कि यह बहुत जटिल मंच है और यह उत्पाद भी जटिल है लिहाजा कोई निश्चित तारीख बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “हम इस मंच और उत्पाद को जितना संभव हो उतना ज्यादा खामियों से रहित बनाने के लिए काम कर रहे हैं।”

जहां प्रस्तावित हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज को जल्द पूरा करने को लेकर बीमा कंपनियों से चर्चा हुई है वहीं बीमा सुगम योजना को चुनिंदा जीवन बीमा और गैर-जीवन बीमा कंपनियों के साथ मिलकर अंतिम रूप दिया गया है। हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तैयार कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement