facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi HC ने मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर संज्ञान लिया

Advertisement

अदालत ने निर्देश दिया कि आगे के निर्देशों के लिए मामला तीन जुलाई को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।

Last Updated- June 16, 2023 | 4:19 PM IST
Delhi High Court

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां मुखर्जी नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह के संस्थानों में सुरक्षा की स्थिति की जांच करने को कहा।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने बृहस्पतिवार की घटना के बारे में समाचार रिपोर्ट का संज्ञान लिया, जिसमें कोचिंग संस्थान के छात्र जोखिम भरे प्रयास के तहत जान बचाने के लिए खिड़कियों से रस्सी के जरिए नीचे उतरते दिखे।

मामले में नोटिस जारी करते हुए पीठ ने दिल्ली दमकल सेवा विभाग से राष्ट्रीय राजधानी में सभी कोचिंग सेंटर के सुरक्षा प्रमाणपत्र की जांच करने और दिल्ली पुलिस से भी इस संबंध में उसका रुख बताने को कहा। साथ ही पीठ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को ऐसे प्रतिष्ठानों की स्वीकृत भवन योजनाओं की जांच करने को कहा।

अदालत ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस और दिल्ली दमकल सेवा के वकील को नोटिस जारी करें और दोनों आज से दो सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष अपना-अपना जवाब दाखिल करेंगे।’’ दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।

अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार ने भी दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व किया। अदालत ने निर्देश दिया कि आगे के निर्देशों के लिए मामला तीन जुलाई को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। आग लगने की घटना में रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरने के दौरान कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि आग पांच मंजिला इमारत में बिजली के मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त ‘भंडारी हाउस’ में स्थित कोचिंग में करीब 250 छात्र कक्षाएं ले रहे थे। खिड़कियों से धुआं उठते देख घबराए छात्रों को रस्सी के सहारे इमारत के ऊपरी तल से नीचे कूदते देखा गया।

छात्रों ने परिसर से बाहर आने के लिए इमारत के दूसरी ओर मौजूद रस्सी का भी इस्तेमाल किया। इनमें से कुछ अपने बैग को नीचे फेंकते और दूसरों की मदद करते देखे गए। मुखर्जी नगर सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के केंद्र के रूप में जाना जाता है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement