facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान ने IMF की ऋण सहायता रुकने के लिए भू-राजनीति को ठहराया जिम्मेदार

Advertisement

डार ने हालांकि कहा कि वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता के साथ बातचीत जारी है और नौवीं समीक्षा इसी महीने पूरी होगी।

Last Updated- June 16, 2023 | 3:03 PM IST
European Economy- यूरोप की अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने आईएमएफ की ऋण सहायता रुकने के लिए भू-राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाएं चाहती हैं कि नकदी संकट से जूझ रहा यह देश श्रीलंका की तरह धन अदायगी में चूक करे और उसके बाद बातचीत शुरू की जाए।

उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने नौवीं समीक्षा में हो रही ”अनावश्यक देरी” के लिए कोई कारण नहीं बताया गया है। यह समीक्षा नवंबर से टल रही है। डार ने यह भी दोहराया कि देश आईएमएफ राहत पैकेज के साथ या उसके बिना भी अपनी देनदारियों को पूरा करेगा। डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, ”आईएमएफ या उसके बिना, पाकिस्तान धन अदायगी में चूक नहीं करेगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि रुके हुए ऋण कार्यक्रम के पीछे भू-राजनीति है, क्योंकि वैश्विक संस्थाएं चाहती हैं कि पाकिस्तान, श्रीलंका की तरह धन अदायगी में चूक करे, और फिर उसके साथ बातचीत शुरू की जाए। डार ने हालांकि कहा कि वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता के साथ बातचीत जारी है और नौवीं समीक्षा इसी महीने पूरी होगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कुछ शर्तों को पूरा करने पर पाकिस्तान को छह अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने के लिए समझौता किया था।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 3:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement