facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India के चेयरमैन बोले – जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 2:09 PM IST
कोल इंडिया

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है।

अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सारी परिस्थितियां कोयले के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं। बीते पांच वर्ष में दाम नहीं बढ़े। इस वर्ष वेतन को लेकर भी बातचीत चल रही है जिसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा विशेषकर उन कुछ अनुषंगियों पर जहां मानव संसाधन की कीमत बहुत अधिक है।’’

एमजंक्शन द्वारा आयोजित कोल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल ने कहा, ‘‘दाम नहीं बढ़ाने पर बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाएंगी। हितधारकों के साथ इस बारे में बात चल रही है और यह कदम जल्द ही उठाया जाएगा।’’

एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा कि इसे 2025-26 तक हासिल कर लिया जाएगा, हालांकि लक्ष्य प्राप्ति देश की जरूरत और निजी क्षेत्र की वृद्धि पर निर्भर करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी भूमिगत कोयला उत्पादन को मौजूदा 2.5-3 करोड़ टन से बढ़ाकर 2030 तक 10 करोड़ टन करना चाहती है।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement