facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit Suisse crisis: क्रेडिट सुइस को खरीदेगी UBS, ऐलान करते ही दोनों का गिर गया शेयर

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 3:39 PM IST
Credit Suisse

वैश्विक बैंकिंग प्रणाली में आई उथल-पुथल को रोकने के उद्देश्य से विश्व की एक प्रमुख वित्तीय कंपनी UBS स्विट्जरलैंड के संकटग्रस्त बैंक क्रेडिट सुइस को लगभग 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगी। इस घोषणा के बाद क्रेडिट सुइस का शेयर 63 प्रतिशत और UBS का शेयर 14 प्रतिशत टूट गया।

क्रेडिट सुइस ने गुरुवार को कहा था कि वह अपने शेयरों के गिरने के बाद स्विस सेंट्रल बैंक (केंद्रीय बैंक) से 54 अरब डॉलर तक का कर्ज लेगा। हालांकि, इससे भी बैंक के ग्राहक और निवेशक आश्वस्त नहीं हुए। इसके बाद स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने UBS से संकटग्रस्त बैंक का अधिग्रहण करने का अनुरोध किया।

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बरसेत ने कहा कि यह सौदा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रेडिट सुइस का अनियंत्रित तरीके से पतन देश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर देता।’’

स्विट्जरलैंड के सात सदस्यीय संचालन निकाय ने एक आपात अध्यादेश जारी किया है जिसमें शेयरधारकों की मंजूरी के बगैर बैंक के विलय को मंजूरी दी गई है। क्रेडिट सुइस के चेयरमैन एक्सऐल लेहमान ने इस सौदे को एक बड़ा बदलाव लाने वाला बताया।

UBS के चेयरमैन कोम केलेहर ने कहा कि यह अधिग्रहण अपार संभावनाओं को जन्म देगा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उनकी योजना क्रेडिट सुइस को हिस्सों में बेचने की या बैंक का आकार घटाने की है।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement