IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । दूसरे वनडे में भारत को दस विकेट से हराकर श्रृंखला में बराबरी करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किये गए हैं । एश्टोन एगर और डेविड वॉर्नर को नाथन एलिस और कैमरन ग्रीन की जगह उतारा […]
भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान
भारत में हवाई अड्डों के परिचालकों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 26 प्रतिशत बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। विमानन क्षेत्र की परामर्शदाता कंपनी कापा इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डों के लिए परिदृश्य पेश करते हुए कापा इंडिया ने कहा कि 2023-24 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन […]
सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने को तैयार
उच्चतम न्यायालय बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले के दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ गठित करने को बुधवार को तैयार हो गया। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. परदीवाला की पीठ ने बिल्कीस बानो की याचिका पर सुनवाई करते हुए […]
देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,134 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,98,118 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, […]
दिल्ली में लगे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर, FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के मामले में कम से कम 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में दीवारों और खंभों पर ऐसे पोस्टर चिपके पाए गए थे जिन पर“मोदी हटाओ, देश बचाओ” […]
प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह आदि त्योहारों की बधाई दी और उनके खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “देशवासियों को नव संवत्सर की असीम शुभकामनाएं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। श्रद्धा और […]
27 मार्च से गुजरात में होगी G20 के अगले दौर की बैठकें
गुजरात 27 मार्च से चार अप्रैल के बीच जी20 समूह के अगले दौर की बैठकों की मेजबानी करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात में विभिन्न मुद्दों पर तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें जी20 समूह के सदस्य देशों के अलावा विभिन्न देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भारत इस साल जी20 […]
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद में नए वाणिज्य दूतावास भवन के खुलने से भारत-अमेरिका संबंधों में नयी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हैदराबाद भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है। हैदराबाद में […]
पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था। विभाग […]
Delhi Metro की इस लाइन पर कल से 100 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Line) की परिचालन गति बुधवार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि येलो लाइन, ब्लू लाइन और रेड लाइन आदि जैसे नियमित गलियारों पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन की औसत […]









