facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सागरमाला के तहत आंध्र में 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चिह्नित: सोनोवाल

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 9:43 PM IST

केंद्रीय बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि सागरमाला परियोजना के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में 1.1 लाख करोड़ रुपये की 110 परियोजनाएं चिह्नित की गई हैं। सोनोवाल ने यहां आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 32,000 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ परियोजनाएं ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो), यात्री घाट, मछली पकड़ने, बंदरगाह आधुनिकीकरण और कौशल विकास आदि पर केंद्रित हैं।

सोनोवाल ने कहा कि विशाखापत्तनम बंदरगाह पर वित्त वर्ष 2022-23 में माल की आवाजाही में 7.5 फीसदी की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 658 करोड़ रुपये के निवेश से जनवरी, 2023 में स्वीकृत 6 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement