facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raisina Dialogue 2023: जयशंकर ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री से की मुलाकात, आर्थिक स्थिति में सुधार पर हुई चर्चा

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 8:17 PM IST
Raisina Dialogue 2023: Jaishankar meets Sri Lankan Foreign Minister, discusses improvement in economic situation
S Jaishankar | Twitter

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को श्रीलंका के विदेश मंत्री एम. यू. एम. अली साबरी के साथ श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के तरीकों और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों सहित अन्य विषयों पर लंबी चर्चा की।

गौरतलब है कि पिछले साल जब श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था, उस वक्त भारत ने उसे करीब चार अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी, जिसमें खाद्य पदार्थ और ईंधन खरीदने के लिए ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (एक प्रकार का साख ऋण) भी शामिल था।

इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से श्रीलंका को 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि पाने में भारत ने संस्था को गारंटी भी दी। जयशंकर ने ट्वीट किया है, ‘श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी के साथ बातचीत अच्छी रही। रायसीना डॉयलाग 2023 में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद।’ उन्होंने कहा, ‘हमने अपने सहयोग की समीक्षा की जिसका लक्ष्य श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है। चर्चा में निवेश, व्यापार और विकास साझेदारी पर बात हुई।’ साबरी ने इस बैठक को ‘उपयोगी’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने नई दिल्ली की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। हमारे बीच उपयोगी द्विपक्षीय बातचीत हुई और हमने भारत-श्रीलंका संबंधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।’ साबरी रायसीना डॉयलाग 2023 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में थे। जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलेनी जॉली, स्लोवाकिया के विदेश मंत्री रास्तिस्लाव कासेर और अर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान से भी द्विपक्षीय वार्ता की।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement