facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्यसभा में जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ के लहजे पर जताई आपत्ति, मिली नसीहत

Advertisement

संसद परिसर में जया बच्चन ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो उनका माइक बंद कर दिया गया और इससे वह (जया) नाराज हैं।

Last Updated- August 09, 2024 | 10:38 PM IST
Jaya Bachchan expressed objection to the tone of the Chairman in Rajya Sabha, got advice राज्यसभा में जया बच्चन ने सभापति के लहजे पर जताई आपत्ति, मिली नसीहत

राज्य सभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ के बोलने के लहजे पर आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। सभापति ने विपक्षी सदस्यों को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी वहीं विपक्षी सदस्यों ने अपनी बात रखने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया। संसद परिसर में जया बच्चन ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो उनका माइक बंद कर दिया गया और इससे वह (जया) नाराज हैं।

सदन में विवाद तब शुरू हुआ जब सपा सदस्य, कुछ दिन पहले भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी द्वारा खरगे पर की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर विपक्षी दलों और सभापति के बीच चल रही तीखी बहस पर अपनी बात रखना चाहती थीं। धनखड़ ने उन्हें अनुमति देते हुए कहा ‘जया अमिताभ बच्चन अपनी बात रखें।’

जया ने कहा ‘मैं जया अमिताभ बच्चन यह बोलना चाहती हूं, मैं कलाकार हूं, बॉडी लैंग्वेज समझती हूं, एक्सप्रेशन (भाव भंगिमा) समझती हूं। और महोदय, मुझे माफ कीजिएगा। मगर आपका टोन जो है, यह स्वीकार्य नहीं, हम सहयोगी हैं, आप आसन पर हो सकते हैं, और मुझे याद है अपने स्कूल के।’ जया अपनी बात पूरी नहीं कर पाईं और सभापति ने उन्हें बैठने के लिए कहा।

सभापति ने कहा, ‘जया जी, आपने बहुत ख्याति हासिल की है। आप जानती हैं कि कलाकार निर्देशक के अनुसार काम करता है। आप वह नहीं देखतीं जो मैं यहां से देखता हूं। हर दिन, मैं दोहराना नहीं चाहता। मैं स्कूलिंग नहीं चाहता। मैं वह व्यक्ति हूं जो ‘आउट ऑफ द वे’ गया। और आप कहती हैं कि मेरी टोन।’

इसी बीच जया ने कुछ कहना चाहा। सभापति ने उन्हें रोकते हुए तल्ख लहजे में कहा, ‘बहुत हो गया। आप कोई भी हों, आप भले ही सेलेब्रिटी हों, आपको शिष्टाचार समझना होगा। मैं यह सहन नहीं कहूंगा। कभी ऐसा दिखाने की कोशिश न करें कि आप ही ने ख्याति अर्जित की है। हम सभी यहां ख्याति अर्जित करके, प्रतिष्ठा के साथ आए हैं।’

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement