लगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्ड
मई में लगातार दूसरे महीने गिरने वाले शेयरों के मुकाबले बढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। इससे बेंचमार्क सूचकांकों में कमजोरी के बावजूद पूरे बाजार की मजबूती जाहिर होती है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक मई में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) 1.06 रहा। इस दौरान 2,498 शेयरों में बढ़त हुई और 2,352 […]
Q4 में पूंजी बाजार की फर्मों का दमदार प्रदर्शन, AMC और ब्रोकर्स की ग्रोथ पर ब्रोकरेज का पॉजिटिव रुख
पूंजी बाजार के क्षेत्र में सूचीबद्ध कंपनियों ने चौथी तिमाही में कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की, हालांकि मार्क-टु-मार्केट (एमटीएम) नुकसान की वजह से कुछ कंपनियों के कुल मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ा। कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) के एक विश्लेषण के मुताबिक 12 कंपनियों के एक समूह ने 2025-26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार […]
पश्चिम एशियाई संकट के दौर में शेयरों में मजबूत खुदरा निवेश, पर FPI की बिकवाली जारी
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से खुदरा निवेशक शेयरों की लगातार खरीद कर रहे हैं। दूसरी ओर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) निरंतर बिकवाली करते आ रहे हैं। मार्च से अब तक आम निवेशकों ने घरेलू शेयरों में करीब 21,897 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दूसरी ओर इस अवधि में एफपीआई ने कुल मिलाकर […]
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी मिडकैप 100, अमेरिकी हमलों के बीच घरेलू निवेशकों के दम पर बनाया नया रिकॉर्ड
निफ्टी मिडकैप 100 मंगलवार को 0.54 फीसदी बढ़कर 62,299 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट आई। लिहाजा, शांति समझौते की उम्मीदें धूमिल हो गईं। सेंसेक्स 479 अंक यानी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 76,009.70 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी […]
अमेरिका-ईरान में शांति समझौते की आहट से 100 के नीचे आया क्रूड, शेयर बाजार में भी दिखी तेजी
अमेरिका-ईरान युद्ध के स्थायी समाधान के संकेत से कच्चे तेल की कीमतों में आज खासी गिरावट आई और शेयर बाजार तथा रुपये में भी मजबूती देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 हफ्ते के उच्चतम स्तर 95.23 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 95.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.7 […]
ज्यादा अनुशासित हो गई है खुदरा ट्रेडिंग : अपस्टॉक्स सीईओ रवि कुमार
डिस्काउंट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक और सीईओ रवि कुमार का कहना है कि पश्चिम एशिया की जंग की वजह से हाल में हुई उथल-पुथल ने निवेशकों की गतिविधियों में तेजी ला दी है। साथ ही, महामारी के बाद जो तेजी आई थी, उसमें अब व्यापक भागीदारी के रुझान सामान्य होते दिख रहे हैं। सुंदर […]
ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक तनाव से चमके Defence Stocks, एक साल में 355% तक रिटर्न
Defence Stocks India: विगत एक वर्ष में रक्षा शेयरों ने उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है। इसकी वजह ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस क्षेत्र में नई रुचि और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों में व्यापक इजाफा है। 18 रक्षा शेयरों के समूह ने औसतन सालाना 67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इनमें से केवल दो को छोड़कर […]
चुनाव नतीजों से बाजार को सहारा, नीति निरंतरता पर भरोसा बढ़ा; वैश्विक जोखिम बने चिंता का कारण
विधानसभा चुनावों के निर्णायक नतीजों के चलते ब्रोकरेज फर्मों ने बाजारों को लेकर मोटे तौर पर सकारात्मक रुख़ अपनाया है। उन्हें उम्मीद है कि नीतियां जारी रहेंगी और राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी। हालांकि वैश्विक चुनौतियां और आर्थिक जोखिम निकट भविष्य के परिदृश्य को धुंधला करते रह सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इस फैसले को […]
केरल में UDF ने LDF को दी शिकस्त, सत्ता विरोधी लहर में ढह गया वामपंथ का आखिरी किला
केरल विधान सभा चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ)को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। वामपंथी गठबंधन ने 2021 में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की थी। इस हार के साथ वामपंथियों ने अपना आखिरी गढ़ खो दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक […]
एसटीटी बढ़ते ही डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर ब्रेक! वॉल्यूम गिरा 6% जबकि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बदली रणनीति
अप्रैल में ट्रेडिंग गतिविधियों में बड़ा अंतर देखने को मिला। नकदी बाजार का टर्नओवर 7 फीसदी बढ़ा और इसे इक्विटी में आई ज़ोरदार तेजी का सहारा मिला। दूसरी ओर सिक्योरिटीज़ ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) में बढ़ोतरी के कारण डेरिवेटिव के टर्नओवर में 6 फीसदी की गिरावट आई। 1 अप्रैल से वायदा कारोबार पर एसटीटी 0.02 फीसदी […]









