facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश की तैयारी, राज्यों को 50 साल के लिए मिलेगा ₹1.5 लाख करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज

Advertisement

कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को मिलेगा लंबी अवधि का ब्याज-मुक्त कर्ज।

Last Updated- February 01, 2025 | 6:29 PM IST
Infrastructure

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। सरकार राज्यों को 50 साल के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त कर्ज देगी। ये पैसा सीधे सड़कों, पुलों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे में खर्च होगा, जिससे विकास की गाड़ी और तेज दौड़ेगी।

शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड

सीतारमण ने शहरों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड भी लॉन्च किया है। इस फंड से शहरों को पानी, साफ-सफाई और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में निवेश का मौका मिलेगा, ताकि वे सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि विकास के हब बन सकें।

यह फंड राज्यों को नए और अनोखे प्रोजेक्ट्स अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इसके तहत शहरों में प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ विकास के मॉडल बनाए जाएंगे, जिससे वहां रहना और बेहतर हो जाएगा।

हर मंत्रालय लाएगा पीपीपी प्रोजेक्ट्स की योजना

हर मंत्रालय अगले तीन साल के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) प्रोजेक्ट्स की योजना बनाएगा। इसके साथ ही 10 लाख करोड़ रुपये जुटाने के लिए दूसरा एसेट मोनेटाइजेशन प्लान भी शुरू किया गया है।

नए प्रोजेक्ट्स में होगा पैसा पुनर्निवेश

एसेट मोनेटाइजेशन से जो पैसा आएगा, उसे नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लगाया जाएगा ताकि विकास की रफ्तार धीमी न हो।

सरकार देगी 25% फंडिंग

जो प्रोजेक्ट बैंक से फंडिंग के लायक होंगे, उनमें सरकार खुद 25% तक की फंडिंग देगी। बाकी का पैसा बॉन्ड, बैंकिंग संस्थाओं और पीपीपी मॉडल से जुटाया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement