facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic survey: आरबीआई, सेबी और आईआरडीएआई के नियमों की समीक्षा के लिए नई एजेंसी बनाने का सुझाव

Advertisement

नियमनों की गुणवत्ता सुधारने और कारोबारों पर अनुपालन का बोझ घटाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी बनाने का सुझाव।

Last Updated- January 31, 2025 | 11:06 PM IST
RBI

आर्थिक समीक्षा में नियामकीय निकायों मसलन भारतीय रिजर्व बैंक, बाजार नियामक सेबी और बीमा नियामक आईआरडीएआई में नियामकीय प्रभाव आकलन (आरआईए) के लिए संस्था बनाने की बात कही है। उसने सुझाव दिया है कि इन स्वतंत्र वित्तीय नियामकों के नियमनों के आकलन के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी बनाई जा सकती है। इसका काम नियामकीय प्रक्रियाओं और नतीजों के निष्पक्ष आकलन का होगा। समीक्षा में कहा गया है भागीदारी की प्रक्रियाओं के अनुसरण के लिहाज से नियामकीय जवाबदेही में सुधार की काफी गुंजाइश है।

समीक्षा में कहा गया है, कि आरआईए के लिए एक विश्वसनीय नजरिया यह होगा कि हर पहलू से नियमनों के आकलन के लिए नियामक के भीतर ही एक स्वतंत्र एजेंसी बना दी जाए। यह एजेंसी प्रबंधन की बजाय बोर्ड को रिपोर्ट करेगी। यह नियामकीय प्रक्रियाओं और नतीजों का निष्पक्ष व वस्तुनिष्ठ आकलन कर सकती है, जिसमें नियमन के आर्थिक सामाजिक असर शामिल हैं। इसमें कहा गया है, यह कारोबारों के लिए अनुपालन का बोझ कम कर सकती है और लागत भी घटा सकती है। साथ ही इससे नियमन की गुणवत्ता में सुधार आएगा और खामियां दूर हो सकेंगी।

इसमें कहा गया है कि ऐसे कदम से संकेत जाएगा कि नियामक उन सिद्धांतों के साथ रहना चाहते हैं, जिसके अनुपालन की उम्मीद वे नियामकीय इकाइयों से करते हैं। इससे नियामकों के अनुपालन वाली प्रक्रियाएं मजबूत बनेंगी और प्रस्तावित कदमों की स्वीकार्यता में सुधार आएगा। समीक्षा में स्थायित्व और नए विचार या नवोन्मेष को प्रोत्साहित करने के बीच अधिकतम संतुलन का आह्वान भी किया गया है।

पिछले आम बजट में वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को नियम बनाने की प्रक्रिया में आम लोगों से विचार-विमर्श को शामिल करने, सहायक निर्देश जारी करने और मौजूदा नियमन की विस्तृत समीक्षा करने की सिफारिश की गई थी। कारोबारी सुगमता की सिफारिश के तहत बाजार नियामक ने पिछले वित्त वर्ष में प्रक्रियाओं में छूट के लिए कई कदम उठाए हैं।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement