facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Union Budget 2026: मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी मांग क्या?

Advertisement

बजट से उम्मीदें कम, महंगाई और नौकरी की चिंता ज्यादा

Last Updated- January 29, 2026 | 9:05 AM IST
Union Budget 2026

पिछले साल के बजट से उभरी संतुष्टि की मजबूत भावना के बाद 2026 के केंद्रीय बजट के लिए उपभोक्ताओं का दृष्टिकोण संतुलित यथार्थवाद को दर्शाता है। कैंटार द्वारा बुधवार को जारी वार्षिक इंडिया यूनियन बजट सर्वे के पांचवें संस्करण में यह बात सामने आई है। केंद्रीय बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

पिछले साल के बजट से संतुष्टि की भावना मुख्य रूप से कर सुधारों के कारण उपजी थी, जो करों से परे सावधानी को भी दर्शाती है। यह आर्थिक मंदी, आय स्थिरता और भविष्य की तैयारी के बारे में चिंताओं के कारण दिखाई देती है। कैंटार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुद्रास्फीति संबंधी दबाव, नौकरी सुरक्षा की चिंताएं और वैश्विक अनिश्चितताएं जैसे कारक घरेलू स्तर पर वित्तीय निर्णयों को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे खर्च पर संयमित रुख अपनाया जा रहा है और विवेक पर आधारित विकास पर वित्तीय स्थिरता को तरजीह दी जा रही है।’

बाजार विश्लेषक फर्म के अनुसार, आगे खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों के बीच व्यक्तिगत कर सुधारों की मांग स्थिर बनी हुई है। सर्वे में बताया गया है कि प्रमुख उम्मीदों में मानक कटौती को 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करना और चिकित्सा तथा स्वास्थ्य बीमा पर सेक्शन 80 डिडक्शंस ऐंड रीबेट्स को बढ़ाना शामिल है।

इसमें कहा गया है, ‘भारत के 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य सहित दीर्घकालिक आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं और स्टार्टअप तंत्र के बारे में आशावाद कुछ नरम हो गया है।’ सर्वेक्षण में शामिल किए गए 3,846 लोगों में एक तिहाई (36 प्रतिशत) से अधिक की प्रमुख चिंता नौकरी से छंटनी को लेकर है। इससे आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक तैयारी के बारे में बढ़ती बेचैनी का संकेत मिलता है।

सर्वे के अनुसार, उपभोक्ता मजबूत नियामकीय ढांचे, बेहतर कौशल विकास पहलों और स्पष्ट नीतियों की जरूरतों पर बल दे रहे हैं, क्योंकि भारत तेजी से कैशलेस डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहा है और एआई-आधारित भविष्य अब बहुत दूर नहीं रह गया है।

कैंटार में दक्षिण एशिया के एग्जीक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर दीपेंदर राणा ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में उपभोक्ता भावना आशावाद से अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण में बदल गई है। मुद्रास्फीति और नौकरी सुरक्षा के बारे में चिंताएं लगातार बनी हुई हैं, अब वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों से स्थितियां जटिल हैं। सरकार से लक्षित सुधारों, मजबूत आर्थिक सुरक्षा उपायों और पारदर्शी संचार के माध्यम से मध्यम वर्ग और करदाताओं के साथ अधिक जुड़ाव की अपेक्षा की जा रही है।’

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement