facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF की गुरुग्राम स्थित परियोजना के 1,137 फ्लैट तीन दिन में 8,000 करोड़ रुपये में बिके

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:57 AM IST
DLF

जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़ी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित आवासीय परियोजना में तीन दिन के भीतर 1,137 लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं।

प्रत्येक फ्लैट की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है और इनकी बिक्री से कंपनी को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। डीएलएफ ने कहा कि यह प्रमुख शहरों में महंगे फ्लैट की मजबूत मांग को दिखाता है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘लग्जरी हाइराइज आवास परियोजना ‘द आर्बर’ की औपचारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही 8,000 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री प्राप्त हुई।’’

कंपनी 25 एकड़ की इस परियोजना में पांच टॉवर में 1,137 चार बीएचके अपार्टमेंट बनाएगी। हर टॉवर 38-39 मंजिल का होगा। यह परियोजना गुरुग्राम के सेक्टर 63 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में स्थित है।

डीएलएफ ने कहा कि लांच होने से पहले ही तीन दिन के भीतर यह परियोजना पूरी तरह से बिक गई। डीएलएफ इंडिया में समूह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कारोबारी अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा, ‘‘रियल एस्टेट, विशेषकर भरोसेमंद डेवलपरों के उत्पादों की मांग बहुत मजबूत है।’’

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement